रांची, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) ।
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों की प्रगति, भविष्य की योजनाओं और विभिन्न जिलों की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में आजसू पार्टी के अध्यरक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झामुमो –कांग्रेस गठबंधन जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया है। जनता को आजसू से उम्मीद है। पंचायत और ग्राम स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के सभी नेता–कार्यकर्ता जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि आज झारखंड में नवीन राजनीतिक चेतना को जागृत करने की आवश्यकता है। झारखंड का आम जनमानस झारखंडी अस्मिता की तलाश कर रहा है। लेकिन झारखंडी सोच का दावा करने वाले झामुमो ने सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन झारखंडी विचारों से भटक गया है और जनता के साथ छल कर रहा है।
सुदेश ने कहा कि झामुमो–कांग्रेस सरकार नौकरशाही, नौकरी, नियोजन, विस्थापन, पुनर्वास, मुआवजा सभी पहलुओं पर विफल हो चुकी है। झारखंड निर्माण का मूल उद्देश्य पूर्ण नहीं होने से झारखंडी जनमानस में एक आक्रोश है।
बैठक को मांडू विधायक तिवारी महतो, पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और मो हसन अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नजरुल हसन हाशमी, महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता सहित अन्य ने संबोधित किया। बैठक में पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है इस आटे से बनी रोटियां खातेˈ ही खून से गायब हो जाता है शुगर..
धर्मस्थल में खुदाई से सामने आए मानव अवशेष: एसआईटी की जांच में नए खुलासे
भारत के इस गाँव में बोलकर नहीं बल्कि सीटी बजाकर लोग करतेˈ हैं एक-दूसरे से बात
बिहार में सरकारी इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति मिली
पंजाबी सिनेमा के दिग्गज जसविंदर भल्ला का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर