– सेमीफाइनल-1: हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने हॉकी चंडीगढ़ को 3-0 से हराया
– सेमीफाइनल-2: हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 4-1 से दी मात
चेन्नई, 25 जून (Udaipur Kiran) । मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम, चेन्नई में चल रहे पहले हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 (पुरुष वर्ग) का फाइनल अब करीब है और यह ऐतिहासिक खिताब किसके नाम होगा, इसका फैसला 27 जून को होगा। फाइनल में जगह बनाने वाली दो टीमें हैं- हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी महाराष्ट्र, जिन्होंने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।
पहले सेमीफाइनल में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने हॉकी चंडीगढ़ को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट के पहले फाइनलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया। तमिलनाडु के लिए विनोथ कुमार ए.पी. ने मैच की पहली ही मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद सुधर्शन एस (40’) और कप्तान एडम एंटनी सिंक्लेयर (54’) ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। महाराष्ट्र के लिए लियोनार्ड कीथ परेरा ने चौथे और 17वें मिनट में दो शानदार गोल किए। इसके अलावा विक्रम पिल्लै (38’) और कार्ल गोम्स (43’) ने भी एक-एक गोल कर टीम की बढ़त को मजबूत किया। ओडिशा की ओर से कप्तान लाजरुस बारला (27’) ने एकमात्र सांत्वना गोल किया।
अब हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के बीच कांस्य पदक मुकाबला शुक्रवार, 27 जून को सुबह 8:00 बजे खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी महाराष्ट्र के बीच शाम 4:00 बजे होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
You may also like
अस्थमा के शुरुआती लक्षण: जानें कब डॉक्टर से संपर्क करें
Aaj Ka Panchang : आज से शुरू हुए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, वीडियो में जानिए दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी
Aaj Ka Panchang : आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा पर बन रहे शुभ योग, वायरल फुटेज में जानिए राहुकाल और आज के शुभ मुहूर्त
दुनिया का ऐसा अनोखा मंदिर जहां कांटों पर नंगे पाव चलकर करने पड़ते है दर्शन,वजह कर देगी हैरान
जमानत मिलने के 28 दिन बाद भी नहीं छूटा आरोपी... सुप्रीम कोर्ट ने दिया 5 लाख का मुआवजा देने का आदेश