चराईदेव (असम), 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । सोनारी पुलिस का प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। चराईदेव पुलिस के अभियान में एक के बाद एक उल्फा (आई) के मददगारों की गिरफ्तारी हो रही है। सोनारी पुलिस ने मंगलवार को फिर से 7 उल्फा (आई) के मददगारों को गिरफ्तार किया है। बीते दिन भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों से उल्फा (आई) के चार मददगारों को सोनारी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
सोनारी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये मददगारों के नाम मनोज तालुकदार, निमा तामांग, ममिन खान, पवन बेहरा, रमेश दास, हाफिजुद्दीन नवाब और गरमनी सिंह हैं। तालुकदार से सोनारी पुलिस थाने में पूछताछ जारी है, जबकि अन्य उल्फा (आई) के मददगारों से सापेखाती पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।
——————
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
You may also like
पंजाब में पिछली सरकारों ने बेअदबी की घटनाओं पर एक्शन नहीं लिया : अमन अरोड़ा
शुभांशु शुक्ला की सफल वापसी पर पिता ने भगवान को कहा शुक्रिया, रक्षा मंत्री से की बात
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 97वां स्थापना दिवस कार्यक्रम, शिवराज सिंह चौहान करेंगे उद्घाटन
भाजपा नेताओं को नहीं दिख रहे झारखंड में विकास के कार्य : सोनाल
राजगढ़ः खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की दो जगह कार्रवाई, दुकान से 33 बोरियों में रखा चावल जब्त,गोदाम सील