नई दिल्ली, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। इसी प्रकार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार
You may also like
हिमाचल में 20 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट, बादल फटने और बाढ़ से तबाही, 395 सड़कें बंद, कई इलाकों में ब्लैकआउट
विधानसभा में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश दृष्टि पत्र 2047 पर चर्चा जारी
रईसजादों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की ₹71,29,93,200 से ज्यादा की सुपरकार्स, लेकिन क्यों?
यूपी विधानसभा में सपा विधायक ने योगी सरकार में कानून व्यवस्था की सराहना की
25 हजार चूहों से भरा है माता का येˈ अनोखा मंदिर माता के दर्शनों से पहले मिलते हैं विशेष निर्देश