रांची, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के उत्तर पश्चिमी जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज जारी किया है।
राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है। विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के गोयलकेरा में 36.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान रांची में 16.8 मिलीमीटर बारिश की गई।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा बीच-बीच में हल्की धूप में निकली।
रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 31.6, डालटेनगंज में 32.7 डिग्री, बोकारो में 30.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
Loan Default होने पर बैंक नहीं कर सकेंगे मनमानी हाईकोर्ट नेˈ सुनाया बड़ा फैसला
तंत्र क्रियाओं में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है इस पौधे कीˈ जड़ जानिए क्यों है तांत्रिकों की फेवरेट
बच्चों के गले में फंसी चीजें निकालने के घरेलू उपाय
पीएम मोदी के साथ हमेशा साएं की तरह साथ रहती हैˈ ये महिला जानिये आखिर कौन है ये?
इतिहास का वो हिंदू सम्राट जिसकी थीं 35 मुस्लिम बेगमें -ˈ जानिए क्यों कांपते थे दुश्मन