Next Story
Newszop

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को दी बधाई

Send Push

लखनऊ,15 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को मिशन की सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं लखनऊ निवासी भारतीय शुभांशु शुक्ला 18 दिन के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अपना मिशन पूरा करके सकुशल पृथ्वी पर वापसी की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि आपका अद्भुत साहस, अद्वितीय ऊर्जा एवं बेहतर कर्मठता समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा शुभांशु का ‘शुभ’ आगमन! अंतरिक्ष की ऊँचाइयों को छूकर, देश और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाने वाले ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला जी के शुभ आगमन पर हृदय से स्वागत एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!

आपकी यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है। धरती पर आपका स्वागत है ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी

वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शुभांशु शुक्ला को बधाई दी है। ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा कि आज हर भारतीय के लिए गौरव का पल है। 20 दिन तक अंतरिक्ष में और 18 दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन में बिताने के बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला धरती पर सकुशल वापस लौट आए हैं। आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी देशवासी और विशेष कर उत्तर प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Loving Newspoint? Download the app now