रांची, 3 जुलाई (Udaipur Kiran) । मंत्री दीपक बिरुआ ने रांची (रातू रोड) में एलिवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण पर झारखंडवासियों को बधाई दी।
मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि इस लोकार्पण से कुछ दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच के फलस्वरूप राज्य की जनता को कांटाटोली फ्लाईओवर (2.24 किलोमीटर) और सिरमटोली चौक से मेकॉन गोलचक्कर तक चार लेन एलिवेटेड रोड (2.34 किलोमीटर) समर्पित किया गया है। राज्य सरकार राजधानी को जाम मुक्त और यहां की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से करीब चार फ़्लाईओवर निर्माण की योजना पर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि अबुआ सरकार ने विगत छह वर्षों से भी कम समय में राजधानीवासियों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में हर संभव प्रयास किया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
आज का वृषभ राशिफल, 4 जुलाई 2025 : कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
हर घंटे कमाएं 25 हजार, अमेरिका में ये 5 पार्ट टाइम जॉब्स, कर देंगी मालामाल!
स्कूल सभा के लिए आज के प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल
दक्षिण भारतीय सिनेमा की ताजा खबरें: आमिर खान का नया किरदार और अन्य अपडेट