हरिद्वार, 5 अगस्त (Udaipur Kiran) । दो दिन से हो रही लगातार बारिश से कलियर नगर पंचायत के वार्ड 9 मुकर्रबपुर में सुबह एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान में परिवार के करीब 5 लोग साे रहे थे। जिसमें एक महिला घायल हो गई। सूचना पर सभासद प्रतिनिधि जावेद ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पिरान कलियर के मुकर्रबपुर वार्ड 9 निवासी इकराम का घर भरभराकर गिर गया। मकान में उसकी पत्नी और बच्चे सौ रहे थे। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मकान में फंसे लाेगाें काे बाहर निकाला।
इस दौरान मकान स्वामी की पत्नी मीना घायल हो गई। जिसको उपचार के लिए भिजवाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने मकान का जायजा लिया और अधिकारियों को अवगत कराया। सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने बताया कि मुकर्रबपुर में बारिश में एक मकान गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुचकर अधिकारियों को सूचित कर दिया गया हैं। और अधिकारियों की टीम को बुलाकर निरीक्षण कराया जायेगा।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
You may also like
दिल्ली के स्कूलों में फीस मनमानी पर लगेगा ब्रेक, जानें नए कानून में क्या-क्या
ग़ज़ा सिटी पर नियंत्रण की योजना पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव को इसराइल ने किया ख़ारिज
Health: क्या आप भी शाम के समय खाते हैं दही? तो इन समस्याओं को दे रहे हैं न्योता
Lord Krishna : महाभारत में द्रौपदी का चीर हरण कृष्ण ने कैसे की थी लाज की रक्षा
Rajasthan: मदन राठौड़ का गहलोत पर बड़ा निशाना, गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे