शिमला, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी तिरंगे के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में सराज के थुनाग में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ जो व्यवहार हुआ, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और नेगी से चर्चा के बाद आगामी कार्रवाई तय की जाएगी। वे साेमवार काे कैबिनेट बैठक से पहले मीडिया से बात कर रहे थे।
राज्यपाल की टिप्पणी पर जताई आपत्ति
राज्यपाल द्वारा नशे को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल महोदय को हिमाचल पर इस प्रकार की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता, क्योंकि वह एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने नशाखोरी के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं और PIT-NDPS एक्ट लागू किया है। साथ ही प्रदेश की 3575 पंचायतों की मैपिंग कर नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल से मिलकर उनसे इस विषय पर स्पष्टता मांगी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लगातार चार दिन तक चल रही कैबिनेट बैठकें व्यवस्था परिवर्तन का जीवंत उदाहरण हैं। ये बैठकें केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव मजबूत करने का प्रयास हैं। इन बैठकों में दो घंटे की सीमित चर्चा नहीं, बल्कि विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से विमर्श किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा राहत पैकेज के अलावा आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए भी कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
जेपी नड्डा पर निशाना, केंद्र से राहत की मांग
मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दिल्ली में विभिन्न मंत्रियों से मिल रहे हैं, अच्छा होता यदि 2023 और 2024 में जब पूरा प्रदेश आपदाग्रस्त था, तब वे हिमाचल के लिए आपदा प्रभावित की राशि दिलवाने के लिए प्रयास करते। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार भी केंद्र सरकार से मिलने को तैयार है, लेकिन उन लोगों के पुनर्वास के लिए वन भूमि प्रदान करने में केंद्र सरकार को रियायत देनी चाहिए जिनकी जमीन आपदा में बह गई है।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
You may also like
ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अर्पित की श्रद्धांजलि
कर्नाटकः विभिन्न ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी, सरकारी अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति का मामला
वसई-विरार नगर निगम आयुक्त के आवास सहित 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
Post Office की शानदार स्कीम! बस एक बार करें इतने रुपये निवेश और हर महीने पाएं 20,000 रुपये
Health Tips- क्या आप बारिश के दिनों में भुट्टा खाने के लाभ जानते है, आइए हम आपको बताते है