रांची, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य के 11 जिलों में 13 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को
येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें झारखंड के दक्षिणी जिले और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल है। दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, जबकि उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के मसानजोर में 56 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। धूप के चलते हल्की गर्मी और उमस का एहसास हुआ।
रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जमशेदपुर में 28 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.5, बोकारो में 28.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
वाराणसी: बीएचयू प्रोफेसर पर हमला करने वाला मुख्य आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार
Aaj ka Ank Rashifal 13 August 2025 : अंक ज्योतिष राशिफल प्यार, करियर और सेहत में कौन करेगा बाजी मार?
Aaj ka Mesh Rashifal 13 August 2025 : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाएगा खुशियों की बारिश, जानें पूरी भविष्यवाणी
तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोककर Shai Hope ने की Brian Lara के रिकॉर्ड की बराबरी, इस मामले में कर लिया है पहला स्थान शेयर