Next Story
Newszop

महात्मा गांधी के कर्मभूमि पहुंचे गांधी के प्रपौत्र तुषार को किया गया अपमानित

Send Push

पूर्वी चंपारण,13 जुलाई (Udaipur Kiran) ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने तुरकौलिया में एक कार्यक्रम के दौरान अपमानित करते हुए कार्यक्रम से बाहर कर दिया। तुषार गांधी 20 प्रांत के 20 लोगों के साथ यात्रा पर निकले हैं, जो तुरकौलिया में ऐतिहासिक नीम पेड़ के पास पहुंचकर जानकारी ले रहे थे। इसके बाद उन्हाेंने गांधघाट पर लगे बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यहां तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मुखिया पूरी टीम को कवलपुर स्थित समाजसेवा सदन पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में लाेगाें के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में एक वक्ता देश में आजकल उन्माद फैलाया जा रहा है काे लेकर सरकार के नीति पर प्रकाश डाल रहे थे। इसी दौरान उनकी बात काे लेकर अचानक गुस्साये मुखिया विनय कुमार बोलने लगे कि आप लोग पार्टी की तरह बात कर रहे हैं। यहां पर बिहार और केंद्र सरकार के बारे में कुछ नही बोलना है।

मुखिया ने इस बीच तुषार गांधी को कहा कि आप गांधी का प्रपौत्र नही हो सकते हैं। इस बात पर काफी हंगामा हो गया।लाेगाें ने मुखिया काे समझाने की काेशिश की। लाेगाें ने मुखिया काे कहा कि आप गांधी का मुखौटा पहनकर गोडसे का काम कर रहे हैं। मुखिया कार्यक्रम से चले गये।

अपने संबोधन में तुषार गांधी ने कहा कि यही बिहार है। जहां कुछ लोग गांधी का चोगां पहनकर गोडसे का अनुयाई बनकर काम कर रहे हैं। समाज में नफरत फैलाकर अपनी रोटी सेंक रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Loving Newspoint? Download the app now