नई दिल्ली, 19 अगस्त (Udaipur Kiran) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्र सेविका समिति केवल एक संगठन नहीं, बल्कि संस्कारों की वह धारा है जो मां भारती की सेवा को जीवन का ध्येय बनाकर नारी शक्ति के माध्यम से राष्ट्र का भविष्य गढ़ती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति और भाजपा का मंच भले ही अलग हो, लेकिन दोनों का ध्येय अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण है।
वे आज यहां पंडित पंत मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्र सेविका समिति, दिल्ली प्रांत द्वारा आयोजित ‘श्री गुरु पूजन एवं गुरु दक्षिणा’ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने इस अवसर को प्रेरणा का क्षण और सौभाग्यपूर्ण सहभागिता बताया।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति नारी शक्ति को अनुशासन, साधना और सेवा से जोड़ने वाला वह संगठित प्रयास है, जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कार, समर्पण और त्याग का दीप जलाए रखा है। उन्होंने समिति को राष्ट्र की वास्तविक रीढ़ बताया और कहा कि इसकी भूमिका केवल सामाजिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भी अहम है।
उन्होंने कहा, “हमारे मंच भले ही अलग हों— भाजपा और राष्ट्र सेविका समिति— लेकिन हमारा ध्येय एक है। अंत्योदय के मंत्र को साकार करना और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा साझा लक्ष्य है। यही सच्चे अर्थों में जनसेवा का मार्ग है और यही भारत की सामूहिक शक्ति का आधार भी है।”
उन्होंने कहा कि समिति द्वारा किया गया यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, गुरु-शिष्य परंपरा और नारी चेतना को एक साथ जोड़ने वाला प्रेरणादायी प्रयास है।
कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति, दिल्ली प्रांत की संचालिका चारू कालरा, अन्य प्रमुख स्वयंसेविकाएं और भाजपा की पदाधिकारी उपस्थित थीं।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
You may also like
लड़को को टालने के लिए लड़कियां बनाती है ये मजेदार बहाने,ˈ पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे
Indian Navy Recruitment 2025: 1,266 पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका
Uproar In Lok Sabha : 30 दिन तक जेल में रहने पर पीएम, सीएम, मंत्रियों को हटाने वाला बिल लोकसभा में अमित शाह ने किया पेश, विपक्ष का हंगामा, फाड़ी प्रतियां
Jaipur: फिर से मिली स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु
Shameful incident in Delhi Municipal House : AAP पार्षद पर महिला बीजेपी सदस्य को निशाना बनाने का आरोप