भाेपाल, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
एकाउंट खाली रहने पर भी नहीं कटेगा पैसाˈ SBI समेत इन छह बैकों ने खत्म किया मिनिमम बैलेंस चार्ज
PMFBY में आज 30 लाख किसानों को मिलेंगे ₹3200 करोड़, जानें कैसे चेक करें लाभ की राशि आपके खाते में आई या नहीं
यूनिवर्सिटी-कॉलेज कैंपसों में यौन उत्पीड़न के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना छात्राओं के लिए कितना जोखिम भरा
कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद के लिए आए आगे शिवराज सिंह दिखाई संवेदनशीलता
भारत में सबसे ज्यादा सुअर किस राज्य मेंˈ हैं? देखें टॉप-5 की लिस्ट आंकड़े देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान