रांची, 9 अगस्त (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय सरना समिति ने इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस को दिशुम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में सादगी से मनाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का सपना आज अधूरा है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट होने के बावजूद आदिवासियों की जमीन की लूट जारी है, खनिज संपदा के बावजूद समाज पिछड़ा है और पारंपरिक धार्मिक व्यवस्था खतरे में है।
इससे पहले समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में शनिवार सुबह भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर में 151 मिट्टी के दीप जलाए गए। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया गया।
बबलू मुंडा ने कहा कि हर वर्ष यह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार गुरुजी के निधन के कारण इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
मुख्य पहान जगलाल पहान ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष का आह्वान किया और वीर शहीदों के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा, सुरेन्द्र लिंडा, संजय नायक, मुकेश मुंडा, आशीष मुंडा, विशाल मुंडा, संतोष मुंडा, महादेव मुंडा, राकेश मुंडा,मानिष मुंडा,सोनू मुंडा,अन्जन मुंडा,रिसव मुंडा,अनुकल मुंडा, युवराज मुंडा,नरेश मुंडा, शम्भू टोप्पो, माईकल टोप्पो सहित बड़ी संख्या में समुदाय के लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
Aaj ka Rashifal 11 August 2025 : आज का राशिफल, ग्रहों की चाल से बदल जाएगा आपका दिन, देखें भविष्यवाणी
Aaj ka Love Rashifal 11 August 2025 : सिंगल्स के लिए खुशखबरी! लव राशिफल बताएगा क्या मिलने वाला है ड्रीम पार्टनर
मप्रः शिवराज सिंह की फिर दिखाई संवेदनशील, कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद के लिए आए आगे
किस 'गारंटी' की तलाश में छोटे सरकार? सीएम नीतीश के बाद ललन सिंह के दरवाजे पर दस्तक
गाजा सिटी पर सैन्य नियंत्रण ही युद्ध खत्म करने का सबसे तेज तरीका : नेतन्याहू