नई दिल्ली, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ हमें स्थायी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। यह दिवस हमारे इतिहास का एक दुखद अध्याय है। देश के विभाजन की वजह से अनगिनत लोगों ने लंबी पीड़ा झेली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाता है और हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली पीड़ा को याद करता है। यह उनके धैर्य, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का भी दिन है।
उन्होंने कहा, प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
Janmashtami Puja Samagri List : जन्माष्टमी पर पूजा के लिए जरूरी हैं ये चीजें, यहां देखें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट और व्रत तोड़ने का समय
स्वतंत्रता दिवस 2025: पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह का देशवासियों को संदेश
इस रहस्यमय मंदिर की भभूत से सांप का जहरˈ हो जाता है बेअसर! वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य
सिलेसिया डायमंड लीग 2025 : 100 मीटर में फिर आमने-सामने होंगे नोहा लाइल्स और किशाने थॉम्पसन
पति का मर्डर कर पहुंची जेल, वहां मिला नया आशिक, बाहर आई तो ससुर को भी मार डाला… सनकी बहू बबली की कहानी