मंडी, 21 जून (Udaipur Kiran) । सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अमृत महोत्सव सभागार सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य, एकता और कल्याण के इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई। सरदार पटेल विश्वविद्यालय का चयन आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा योग संगम मनाने के लिए आधिकारिक स्थल के रूप में किया गया था। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर के समारोह का हिस्सा था और इसे भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संचालित केंद्रीय कार्यक्रम के साथ समन्वय में मनाया गया।
कार्यक्रम का आरंभ सुबह 6:30 बजेप्रधानमंत्री के संबोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. हितेश कुमार, खेल अधिकारी, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी द्वारा सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक एक सामूहिक योग सत्र संचालित किया गया।
प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी कुलपति सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक सुधार को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसीलिए इस वर्ष के योग दिवस के लिए एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम चुना गया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित किया गया और संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2014 में स्वीकार किया गया, आज विश्वभर में करोड़ों लोगों को योग के माध्यम से जोड़ता है।
उन्होंने आगे कहा कि योग, जो कि प्राचीन भारत की देन है, केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि आत्म-अनुशासन और आध्यात्मिक विकास का विज्ञान है, जो आंतरिक शांति, एकाग्रता और शरीर तथा मन के बीच सामंजस्य को बढ़ाता है। उन्होंने इस समारोह के सफल आयोजन के लिए डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. बलबीर मांगटा, और विकेश कुमार को बधाई दी।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
You may also like
वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ग्रेटर निगम की ओर से शुरू हुआ अखंड योग
सप्त शक्ति कमान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 450 से अधिक सैनिकों और उनके परिवारों ने लिया भाग
नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री को पुलिस ने किया उद्भेदन
बिहार सरकार के पेंशन निर्णय से दिव्यांग महा परिवार में खुशी की लहर
चरस तस्करी मामले में एक अभियुक्त को दस वर्षों का सश्रम कारावास