डिब्रूगढ़ (असम), 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य के लिए ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है।
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने नमरूप के बोरहाट-1 कुएं में हाइड्रोकार्बन की उपलब्धता की खोज की है। इस कुएं में असम सरकार की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है, जो इस खोज को और भी ऐतिहासिक बनाती है।
मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के साथ असम देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसकी सरकार प्रत्यक्ष रूप से तेल उत्पादक बनी है। यह खोज न केवल राज्य के तेल अन्वेषण प्रयासों को सफल बनाती है, बल्कि असम को राजस्व और रॉयल्टी से सशक्त करती है।
साथ ही, यह देश के लिए ऊर्जा की स्थायी आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने इस पल को असम के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
——–
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
You may also like
देखिए उद्धव जी से फोटो सेशन तक, फडणवीस के ऑफर पर महाराष्ट्र में चढ़ा पारा, क्या बोले ठाकरे? जानें सबकुछ
“आखिरकार हम आपको बताने का इंतजार कर रहे थे!”- आशीष चंचलानी
ईशान किशन ने रणजी में मचाया धमाल, 273 रन बनाकर गेंदबाजों को किया बेबस
टेक्सास: ICE ने हाई स्कूल के छात्र को एक माह हिरासत में रखा, अब जमानत पर होगी रिहाई
नई-नवेली दुल्हन को पति ने कहा 'चुड़ैल'! जानें क्यों थूका उसके चेहरे पर