–आपातकाल की संघर्ष गाथा पर बुंदेलखंड विश्विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन
झांसी, 25 जून (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर के तत्वावधान में विभीषिका के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल की संघर्ष गाथा पर बुंदेलखंड विश्विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे 25 जून 1975 में लगा आपातकाल के प्रत्यक्ष रूप से साक्षी रहे उस काले दिनों में जेल भी गए।
रामसेवक अरजरिया ने पूरा वृतांत सुनाया। उस समय की तत्कालीन सरकार ने संविधान की हत्या कर लाखों लोगों को दर्द, तड़प और चीख की ओर धकेला नहीं बल्कि उन मासूम लोगों की हत्या कर दी और 21 महीने तक आपातकाल घोषित कर दिया। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस कृत्य को भूलेगी नहीं। भारत माता के सम्मान के लिए भारत विरोधी ताकतों से सदैव लड़ती रहेगी और अग्रणी भूमिका में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता खड़े मिलेंगे।
अतिथि के रूप में सुधीर सिंह गौर ने कहा आपातकाल की संगर्ष गाथा आज की युवा तरुणाई के लिए भारत विरोधियों को कठोर जवाब देने हेतु एक संदेश है और यह गाथा उन समय के लोगों से सुनकर हम सभी के अंदर एक राष्ट्रभक्ति के संचार के साथ एक ऊर्जा और अपने अंदर निहित ताकत को मजबूती प्रदान करती है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ ब्रजेश ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अखिल भारतीय स्तर पर विभीषिका के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल के काल खंड को आज की युवा पीढ़ी के बीच ले जाने का कार्य किया। क्योंकि इतिहासकारों ने ऐसी घटनाओं को दबाने का काम किया है। लेकिन परिषद ने समय समय पर सही इतिहास को युवा पीढ़ी के समक्ष रखा। प्रदेश सह मंत्री हर्ष जैन ने कहा 1975 से 1977 आपातकाल के 21 महीने की अवधि में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है इस भाव को अग्रसर करते हुए भारत विरोधी ताकतों और भारत विरोधी सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया। तब तक पीछे नही हटे जब तक विरोधी सरकार ने घुटना नहीं टेक लिया। परिषद का कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र प्रथम के भाव से परिसरों में काम करता है।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री शिवा राजे बुंदेला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनेंद्र सिंह गौर, जिला संगठन मंत्री झांसी पश्चिम आकाश राजपूत,महानगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अरुणा गुप्ता, प्रांत फार्मविशन संयोजक तेजस प्रताप, प्रांत कार्यसमिति सदस्य हर्ष कुशवाहा, महानगर सोशल मीडिया संयोजक शिवम त्रिवेदी,इकाई अध्यक्ष बुंदेलखंड विश्विद्यालय विहान सिंह,इकाई सह मंत्री उत्कर्ष कौशल,आयुष्मान शर्मा फॉरेंसिक विभाग इकाई अध्यक्ष सूर्या प्रताप, डॉ सीमंत कुमार,विभाग कार्यालय मंत्री संकल्प कुशवाहा,दिव्यांश सिंह,यज्ञेश मिश्रा, निशांत दांगी, सत्यम, निशांत कुशवाहा,आयुष राज, मनीष यादव, शुभम भास्कर, अभिषेक साहू, अंकित यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया
You may also like
'पहले काकी को खिलाओ...' : दोस्त की पार्टी में बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, केक पर कह दी ऐसी बात कि माहौल हो गया हल्का; VIDEO
कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश...
केरल क्राइम फाइल्स 2: एक रहस्यमय अपराध कथा का अनावरण
अनिल कपूर भाई बोनी के साथ पहुंचे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन, मां के लिए की शांति पूजा, लगाया रुद्राक्ष का पौधा
आज की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की खबरें