अमेठी, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । छह जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब युवक धर्मेंद्र की लाश शुक्रवार को शारदा नहर में तैरती हुई देखी गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिले के जामों थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर मजरे रेसी के रहने वाले धर्मेंद्र हेला (35) पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। शादी के बाद से वह यहां अपने ससुराल में रहता था। विगत 6 जुलाई को शाम लगभग 5 बजे के आसपास धर्मेंद्र घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं आया। परिवार को लोगों ने आसपास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। उसकी साइकिल और चप्पल शारदा नहर प्रखंड जौनपुर रेसी की पुलिया पर मिली थी। इसके बाद लोगों को आशंका थी कि वह नशे की हालत में पुलिया पर लेटा था और उसी से नीचे गिर गया।
परिजनों की सूचना पर फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गोताखोरों की व्यवस्था की लेकिन लाश नहीं मिल पाई थी। आज जब लोगों ने धर्मेंद्र का शव नहर में तैरते देखा तो पुलिस को सूचित किया। परिजन भी मौके पर पहुंचे उन्होंने उसकी पहचान की।
जामों थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र नशे का आदी था। 6 जुलाई को लोगों ने धर्मेंद्र को शारदा नगर की पुलिया पर सोते हुए देखा था। ऐसा प्रतीत होता है कि सोते समय वह पुलिया से नीचे नहर के पानी में गिर गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल लाश को नहर से निकलवा कर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी
You may also like
ओ तेरी! हिंदुओं को ज़हरीली दवाओं से बीमार करने और नपुसंक बनाने की साजिश, विशेष समुदाय के व्यक्ति ने किया खुलासा! देखें वीडियो '
आधी रात OYO में मचा बवाल! लड़की ने किया ऐसा काम कि लड़के के होश उड़े, वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे '
जेल से बाहर आते ही सीधे जंगल बुलाया अपनी गर्लफ्रेंड को, फिर जो हुआ उसने इस लव स्टोरी को बना दिया बिल्कुल अलग '
होटल में मिलने आई थी बॉयफ्रेंड से, कमरे में पहुंचते ही किया गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा काम, जो किसी ने सोचा भी न होगा '
बाजार की दवा नहीं, ये देसी रोटी है हर मर्ज़ की अचूक औषधि – बवासीर, रूसी, जुकाम और पौरुष शक्ति का समाधान '