रांची, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) ।
भाजपा के नेता आंख बंद करके झारखंड में विकास योजनाओं को देख रहे हैं। इसीलिए उन्हें झारखंड में विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। झारखंड में विकास कार्यों से जुड़े विभागों में कार्य तेजी से हो रहे हैं।
यह बातें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।
उन्होंने कहा कि किसी पद पर प्रभारी अभियंता के होने से विभागीय कार्य रुकते नहीं है। भाजपा नेता को आरोप लगाने से पहले सारे तथ्यों की जानकारी इकट्ठा कर लेनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासनकाल में भी एक लंबे समय तक कई विभागों में प्रभारी अभियंताओं के माध्यम से कार्य कराए जा रहे थे। इसकी जानकारी भी भाजपा को जनता को देनी चाहिए।
पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, जल संसाधन, ग्रामीण कार्य विभाग मे लगातार विकास कार्यों से जुड़ी बड़ी योजनाओं पर नीतिगत निर्णय त्वरित गति से लिए जा रहे हैं और उन पर अमल भी किया जा रहा है। उन्होंपने कहा कि पांच करोड़ से ऊपर की योजनाओं का डीपीआर बनाने से लेकर निविदा आमंत्रित करने, निविदाओं का निस्तार एवं कार्यों की मॉनिटरिंग समय पर तथा प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
भाजपा नेताओं की परेशानी यह है कि उनके शासनकाल में झारखंड विकास से कोसों दूर था, पांच वर्षों के रघुवर दास के शासनकाल में रांची में फ्लाइओवर का फ शब्द भी जनता ने नहीं देखा। लेकिन महागठबंधन की सरकार में न सिर्फ फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, बल्कि इनर रिंग रोड का भी तेजी से कार्य इन्हीं प्रभारी अभियंताओं के निर्देशन में लगातार जारी है। यही बात इन्हें चुभ रही है। जनता के बीच सुर्खियों में बने रहने के लिए लोगों के बीच स्थाई और प्रभारी का भ्रम फैलाने में भाजपा लगी है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
जनसंचार विभाग के शोधार्थी छात्र प्रभात कुमार उपाध्याय का भारतीय सूचना सेवा में चयन, कुलपति ने दी बधाई
सावन माह तपस्या एवं भक्ति का महीना: रामनारायण
त्रिकोणीय टी20 सीरीज : हेनरी और डफी के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित
धर्मांतरण को रोकने का एक बहुत बड़ा कदम है एकल अभियान:गोविंद