Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। बीते दिनों बारिश का दौर थमने के बाद यहां मौसम ठंडा बना हुआ है। बारिश के बादल छटने के साथ राजस्थान में सुबह-शाम ठंडक का एहसास होने लगा है। इस बीच IMD ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून के जाने के बाद से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड का एहसास होने लगा है।
ये भी पढ़ें -
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा। बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी। लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास होगा। यहां अधिकतम जिलों के तापमान में कमी आई है। तापमान गिरने के साथ अब रात के समय लोगों के एसी-कूलर बंद होने लगे हैं। कुछ स्थान तो ऐसे भी जहां ठंड इतनी पड़ने लगी है कंबल तक निकाले जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। तापमान के गिरने से राजस्थान में ठंड की शुरुआत होगी।
ये भी पढ़ें -
राजस्थान में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड
राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद अब रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इस साल राजस्थान के मौसम में न केवल बारिश ने रिकॉर्ड तोड़े हैं बल्कि गर्मियों में चली लू ने भी लोगों को राहत लेने नहीं दी थी। लू के दौरान जवानों के बॉर्डर पर पापड़ सेकने की वीडियो तक तेजी से वायरल हो रही थी। इससे राजस्थान की गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता था। वहीं अगर मानसून की बारिश की बात करें तो जयपुर के साथ कई जिले तो भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गए थे। यही कारण है कि इस साल भीषण ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
You may also like
दोबारा दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, चार पर केस दर्ज
पेट्रोल पंप लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया, दो गिरफ्तार
बर्थडे स्पेशल : बुलंद आवाज और दमदार डायलॉग्स, आज भी दर्शकों के कानों में गूंजते हैं सनी देओल के पांच बेहतरीन लाइंस
प्राचीन परंपरा संस्कृति को संजोए रखना हम सब की जिम्मेदारी – टंकराम वर्मा
भाजपा को वोट देने के लिए जम्मू-कश्मीर की जनता का आभार, जल्द चुना जाएगा विधायक दल का नेता : रविंद्र रैना