झारखंड के बोकारो में एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद माराफारी थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार चतरा के एक आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा जो गर्मी की छुट्टियों में अपने घर बोकारो आई हुई थी। बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बुधवार की सुबह मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार और विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार16 वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता मूल रूप से रामगढ़ जिले की रहने वाली है। माता-पिता माराफारी थाना क्षेत्र में रहकर काम करते हैं। मजदूरी कर बेटी को बेहतर तालीम दे रहे थे।
दोस्त के घर पानी पीने गई थी छात्रालड़की भी मेधावी है, वह फिलहाल चतरा के एक आवासीय विद्यालय में पढ़ रही थी। गर्मी की छुट्टी के बाद वह बोकारो परिवार के पास आई थी। मंगलवार की शाम मोबाइल बनाने जा रही थी। गर्मी के कारण प्यास लगने पर वह ऋषि नामक दोस्त के घर पानी पीने चली गई। इसी दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक कमरे में ले जाकर दो आरोपियों ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि दो आरोपी बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। इस घटना से पीड़ित लड़की और उसका परिवार सदमे में है। चारों आरोपी थाना क्षेत्र के सरदार मोहल्ला के रहने वाले हैं।
You may also like
दिल्ली से 30 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए
पटना में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले प्रधानमंत्री मोदी
लंदन और एथेंस सहित 10 नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी इंडिगो
विद्या बनीं सफल डेयरी उद्यमी, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नई पहचान
'सिर्फ़ मेक इन इंडिया की बात नहीं कर सकते', वायुसेना प्रमुख ने ऐसा क्यों कहा?