रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार दोपहर को मौसम बदल गया और भारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में आए बदलाव से गर्मी और उमस से राहत मिली। रांची में भारी बारिश और आंधी के कारण मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में देवघर, हजारीबाग और रांची में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
गर्मी और उमस से राहत
रांची में लोग आज सुबह से ही धूप, गर्मी और उमस से परेशान रहे। सूरज की तपिश के कारण लोग दोपहर से पहले घरों से निकलने से बच रहे हैं। इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे। हल्की हवा चलने लगी। इससे लोगों को कुछ राहत मिल रही थी। अचानक मौसम बदल गया और तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बादल भी गरज रहे थे। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया।
सड़कों पर जलभराव से समस्या बढ़ी
राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सड़कों पर इतना पानी भरा हुआ है कि नालियां और सड़कें पहचान में नहीं आ रही हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही करीब आधे घंटे की बारिश से रांची नगर निगम की हकीकत भी उजागर हो गई।
You may also like
अली ख़ान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने दिया एसआईटी गठन का आदेश
Akshay Kumar ने परेश रावल से मांगा 25 करोड़ रुपए का हर्जाना, इस संबंध में भेज दिया है नोटिस
मॉर्गन स्टेनली ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, कहा- घरेलू अर्थव्यवस्था में जारी रहेगी तेजी
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट लिखने वाले प्रोफेसर अली खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
Cannes 2025 : स्कारलेट जोहानसन के निर्देशन में बनी डेब्यू फिल्म ने मचाया धमाल, मिला 5 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन