Automobile
Next Story
Newszop

लॉन्च से पहले दिखी Bajaj की नई Pulsar N125 की झलक,इन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

Send Push

बाइक न्यूज़ डेस्क,देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज जल्द ही नई बजाज पल्सर N125 लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया है। जिसमें बाइक के साथ-साथ कुछ फीचर्स की जानकारी भी मिल रही है। बाइक में किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

बजाज ने दिखाई नई पल्सर N125

बजाज ने पल्सर N125 को पेश कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर बाइक का नया टीजर जारी किया है। सोशल मीडिया पर जारी टीजर में इसके कई फीचर्स की जानकारी दी जा रही है।

क्या होगी खासियत

बाइक का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इसमें बाइक को पूरी तरह से दिखाया गया है। बाइक को कई कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा। टीजर में दिखाई गई यूनिट ग्लॉसी कलर में है और इसमें हनीकॉम्ब स्टाइल ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। साथ ही बाइक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक, फ्रंट फोर्क्स पर प्लास्टिक कवर, स्प्लिट सीट, सिल्वर कलर की ग्रैब रेल से लैस होगी।

इंजन कितना पावरफुल है?

बाइक को अभी पेश किया गया है। 125cc सेगमेंट में आने वाली इस बाइक में सामान्य पल्सर 125 से ज्यादा पावरफुल इंजन दिया जाएगा। उम्मीद है कि 125cc इंजन से इसमें 11.8 PS की पावर और 10.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।

इसकी कीमत कितनी होगी?

बजाज ने अभी इसे पेश किया है। अगले कुछ दिनों में इस बाइक को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। ऐसे में कीमत के बारे में सही जानकारी लॉन्च के समय ही मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे 90 हजार रुपये से 1 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत के बीच लाया जा सकता है।

इसका मुकाबला किससे होगा
बजाज इस बाइक को 125cc सेगमेंट में ज्यादा पावर के साथ लाएगी। ऐसे में इसका मुकाबला होंडा शाइन 125, हीरो एक्सट्रीम 125, टीवीएस रेडर 125 जैसी बाइक्स से होगा।

Loving Newspoint? Download the app now