इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। यहां मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन तेज गति से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। इस भयानक सडक़ दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 7 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी हैं।
खबरों के अनुसार, आज सुबह करीब 3.30 बजे ये दर्दनाक सडक़ हादसा सैंथल थाना क्षेत्र के बापी के पास हुआ। यहां पर खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही एक पिकअप और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही थी पिकअप
बताया जा रहा है कि खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही पिकअप की तेज गति से आ रहे कंटेनर से भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 7 बच्चों सहित दस लोगों की मौत हुई। वहीं 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार उपचार स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में से 9 की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें राजधानी जयपुर के एमएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने की मॉनिटरिंग
हादसे की जानकारी मिलते हुए दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना और राहत कार्य की मॉनिटरिंग की। इस दौरान प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। तेज गति और लापरवाही हादसे का कारण मना जा रहा है।
PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Smartphone Privacy Threats : डेटा चोरी का नया तरीका! इन ऐप्स को इस्तेमाल करना पड़ सकता है महंगा
Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रहेंगे जवानों के साथ, जोधपुर में फहराएंगे तिरंगा
जनता से नकारे गए राहुल गांधी चुनाव आयोग पर फोड़ रहे ठीकरा: विश्वास सारंग
कॉर्पोरेट जगत को उम्मीद भारत और अमेरिका टैरिफ पर बातचीत के जरिए कर लेंगे समझौता : रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर मेयर निर्मला देवी की दोहरी वोटर आईडी पर विवाद, चुनाव आयोग ने 16 अगस्त तक जवाब मांगा