जयपुर। दीपों का त्योहार दिवाली का सभी को इंतजार है, जो 20 अक्टूबर को देशभर में मनाई जाएगी। इसके लिए लोगों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा ने दीपावली त्योहार को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
उन्होंने अब दिवाली त्येाहार के मद्देनजर देवस्थान विभाग को मंदिरों में विशेष सजावट करने के साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने दीपावली के त्योहार पर राजकीय विद्यालयों के सौंदर्यीकरण सहित सार्वजनिक स्थानों पर समुचित रोशनी और सजावट के विशेष दिशा-निर्देश भी प्रदान किए हैं।
सीएम ने देवस्थान विभाग के अन्तर्गत सभी मंदिरों एवं प्रन्यास मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देश पर देवस्थान विभाग की ओर से ;पंचपर्व दीपावलीका विशेष आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में दीपावली से पूर्व सभी मंदिर परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, दीपों और विद्युत सजावट से मंदिरों को आलोकित किया जाएगा।
इस आयोजन के अन्तर्गत श्रद्धालुओं की सहभागिता से मंदिरों में सामूहिक दीप प्रज्वलन भी किया जाएगा, जिससे ;एक दीप सबके लिए का संदेश प्रसारित होगा। पंचपर्व दीपावली में रंगोली, महाआरती एवं भक्ति संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, महाभोग का वितरण भी किया जाएगा।
2 लाख नवीन स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नगरीय निकायों में पुरानी हो चुकी लाइटों के स्थान पर 2 लाख नवीन स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग को टेण्डर प्रक्रिया शीघ्र संपादित करने के निर्देश दिए। इन लाइटों के लगने से सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी सुनिश्चित होने के साथ ही अपराधों की रोकथाम करने में भी मदद मिलेगी।
PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
पुलिस लाइन में करवाचौथ पर प्रतियोगिताएं
कोलकाता मेट्रो का बड़ा निर्णय, परीक्षार्थियों के लिए बदला रविवार का शेड्यूल
पड़ोस से आती थी संबंध बनाने जैसी आवाजें,` बंदे ने पत्र लिख बताए कम आवाज निकालने के टिप्स..
हेमा संग अफेयर और बीवी को धोखा... जब धर्मेंद्र दोनों पत्नियों संग आए नजर, 47 साल पुरानी तस्वीर देख यह बोले लोग
गैर मर्द संग लिव-इन में रही पांच बच्चों की मां, सताने लगी पति की याद तो किया हंगामा, बोली- मुझे उनके पास वापस जाना है