जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में संविदाकर्मियों को लेकर बड़ी बात कही है। अशोक गहलोत ने एक लाख संविदाकर्मियों को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक लोग थे संविदाकर्मी, आप बताइए क्या बीत रही होगी इनके परिवार वालों पर? एक लाख से अधिक थे वो संविदाकर्मी उनको हम ने फैसला किया इनको परमानेंट करेंगे, रास्ता निकाल दिया, कैबिनेट में फैसला कर दिया, कोई चर्चा ही नहीं हो रही है उसके ऊपर।
तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि ठेकेदारी प्रथा वालों को भी हम चाहते थे वो भी परमानेंट हों कभी न कभी, रास्ता निकाल रहे थे उनके लिए भी, सरकार को चिंता ही नहीं है, क्या करें इस सरकार का? क्या करें बताओ?
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
भुवनेश्वर: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आईएएनएस-मैटराइज सर्वे को लेकर भाजपा सांसद बलभद्र माझी ने जताई खुशी
मैं 'आर्टिकल 15' के लिए अनुभव सिन्हा की पहली पसंद नहीं था : आयुष्मान खुराना
सोनम बाजवा ने डीजे पर थिरककर फैंस से की 'निक्का जेलदार-4' को सिनेमाघरों में देखने की अपील
बिग बॉस 19 : डायन बनकर मालती चाहर ने खोली तान्या मित्तल की पोल
ये क्या पक रहा है? मुंबई इंडियंस की जर्सी में महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2026 से पहले बड़ा खेल होगा!