इंटरनेट डेस्क। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अब दुष्कर्म का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। खबरों के अनुसार, अब यहां पर एक स्कूल टीचर को साथी द्वारा ब्लैकमेल कर चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित टीचर ने इस संबंध में भोंडसी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि साथी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे।
इनके आधार पर साथी उसे ब्लेकमेल कर सालों से दुष्कर्म कर रहा था। भोंडसी पुलिस ने इस संबंध में बताया कि महिला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। यहीं पर मध्य प्रदेश निवासी अजीत प्रताप कुशवाह नौकरी करता था। इसी कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।
6 नवंबर, 2021 को आरोपी अजीत प्रताप कुशवाह ने फोन करके उसे अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। पीड़िता दवा लेकर मिलने उसके घर चली गई। इसके बाद अजीत ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। इसके बाद बेहोश की हालत में दुष्कर्म किया।इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेलिंग कर मानसिक, शारीरिक, आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा।
PC:portal.fgv.br
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
Viral News: बैंक ने भूतों को दे दिया लाखों का लोन! आखिर कैसे सरकारी बैंक को ही भूतों ने चूना लगा दिया?
शुगर-हार्ट की दवाइयों की तंगी से जूझ रहा जयपुर का ये नामी अस्पताल! 20 दिन से परेशान है मरीज, जाने क्या बोले अधिकारी ?
राजदान टॉप दो इंच की सफेद चादर से ढका, गुरेज-बांदीपोरा रोड पर अगले आदेश तक आवाजाही निलंबित
ताजा बर्फबारी के बाद एहतियात के तौर पर मुगल रोड अस्थायी रूप से बंद
क्या हर लड़की को नापसंद होते हैं फ्लर्टी लड़के? वीडियो में जानिए ऐसे लड़कों के बारे में क्या सोचती है लड़कियां