इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ से दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। इसके बारे में जानकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। झालावाड़ से अब 17 साल की लड़की के साथ रात द्वारा 9 लोगों ने दुष्कर्म की शर्ममाक वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
खबरों के अनुसार,पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि दुष्कर्म की ये घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे हुई। पीड़िता रात करीब 10 बजे सहेली की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। रात करीब 11.30 बजे पीड़िता विवाह समारोह स्थल से बाहर निकली और शौच के लिए पास के खेत में गई। इसी दौरान 9 युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया।
इसके बाद सभी आरोपियों ने पीड़िता को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने 6 घंटे से अधिक समय तक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी लड़की उसी खेत में छोड़ कर भाग गए। बेहोश लड़की को जब होश आया तो वह घर लौटी। इसे बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। बाद में पीड़िता ने परिजनों के साथ मामला दर्ज करवाया।
PC:khabaruttarakhand
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
लोगों को न्याय देने के मामले में उत्तर भारत के राज्य क्यों हैं पीछे? क्या कहती है इंडिया जस्टिस रिपोर्ट
WATCH: पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट से भिड़े सैम करन, वायरल वीडियो से मचा बवाल
आज भी चित्तौड़गढ़ के जौहर कुंड से आती हैं चीखने की आवाजें, रानी पद्मनी से जुड़ी है कहानी 〥
KKR vs RR Dream11 Prediction, IPL 2025: सुनील नारायण या यशस्वी जायसवाल, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
Yamaha NMAX 155: The Premium Urban Scooter Every City Rider Has Been Waiting For