दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ खुले में ही संबंध बनाते नजर आए थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। ाव हिजाब पहनी एक महिला का क्लिप वायरल हुआ है। 17 सेकंड के इस वीडियो में, वह गालियां देती नजर आती है। महिला माइक पकड़े हुए एक व्यक्ति से कहती है, “मेरा जिस्म, मेरी मर्जी”।
धाकड़, मध्य प्रदेश के उज्जैन में पंजीकृत महासभा के राष्ट्रीय सचिव हैं। पुलिस ने उन्हें 26 मई, 2025 को गिरफ्तार किया था। एक्सप्रेस वे पर उनका वीडियो 13 मई को रिकॉर्ड किया गया था; इसके वायरल होने के तुरंत बाद, भानपुरा पुलिस स्टेशन में उनके और महिला के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे।
गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर हिजाब पहनी महिला का वीडियो शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह महिला वही है जो उस रात मनोहर लाल धाकड़ के साथ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर थी। उसकी पहचान लुबना कुरैशी के रूप में की गई थी।
एक्स यूजर जितेंद्र प्रताप सिंह (@jpsin1),ने 27 मई को महिला की क्लिप शेयर की और चुटकी लेते हुए कहा, “अगर फिल्म का हीरो गिरफ्तार है, तो हीरोइन को क्यों छोड़ा गया?”
एक्स यूजर ओशन जैन (@ocjain4) ने भी वीडियो शेयर किया, जिसमें महिला को “हाईवे हीरोइन” बताया गया।

तो क्या ये वाकई वही महिला है? आइए जानते हैं।
सच्चाई
हिजाब पहनी महिला के वीडियो उस महिला का नहीं है जो मनोहर लाल धाकड़ के साथ थी। इस घटना का एक लंबा वीडियो 8 अगस्त, 2023 को अपलोड किया गया था - एक्सप्रेसवे की घटना से लगभग दो साल पहले ये अपलोड हो चूका है। इसलिए इसे गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
You may also like
एलन मस्क ने DOGE प्रमुख के पद से दिया इस्तीफा, कहा- राष्ट्रपति ट्रंप के मित्र और सलाहकार बने रहेंगे...
युजवेंद्र चहल की प्रेमिका RJ महवाश का IPL में जलवा
Rajasthan : राजधानी जयपुर की दुआ अदालत को बम से उड़ने की मिली धमकी, कामकाज हुआ ठप
IPL 2025 : रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी, GT को 20 रनों से पछाड़कर क्वालीफायर 2 में बनाई जगह
आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया