इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशा की यात्रा समाप्त हो चुकी है। उनकी यात्रा का आखिरी देश नामीबिया रहा। अब विदेशी धरती पर मोदी को एक और बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें नामीबिया के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस से नवाजा गया है। लेकिन बहुतों को यह नहीं पता है कि नाम वेल्वित्शिया मिराबिलिस कैसे पड़ा है। दरअसल यह नामीबिया में पाया जाने वाला दुर्लभ पौधा है, इसे संघर्ष, दीर्घायु और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है।

दो पत्तियां वाला पौधा होता हैं
जानकारी के अनुसार वेल्विचिया मिराबिलिस की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ दो पत्तियां होती हैं, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक बढ़ती रहती हैं। समय के साथ ये पत्तियां फटकर कई हिस्सों में बंट जाती हैं, जिससे लगता है कि इसकी कई पत्तियां हैं, लेकिन असल में सिर्फ दो ही होती हैं।

हज़ारों साल तक जीवित रहता हैं यह पौधा
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पौधा 1500-2000 साल तक जीवित रह सकती है, यानी यह पृथ्वी के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पौधों में से एक है। यह हमेशा शुष्क और गर्म रेगिस्तानों में पनपता है, इसकी जड़ें गहराई तक जाती हैं और पत्तियां हवा में मौजूद नमी को अवशोषित कर पानी प्राप्त करती हैं।
pc- tv9, britannica.com, uni
You may also like
शांगहाई में आयोजित होगा 2025 विश्व एआई सम्मेलन
लॉर्ड्स टेस्ट : दूसरे सत्र में विकेट को तरसी भारतीय टीम, रूट के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड का स्कोर 153/2
हिमाचल प्रदेश : झंडूता में सरकारी स्कूल का आवासीय भवन खंडहर में तब्दील, मरम्मत की मांग
चीन में कन्फ़्यूशियस को मिलता है बहुत सम्मान, उनके नाम पर बना विशाल मंदिर
बिहार वोटर लिस्ट मामला: सुप्रीम कोर्ट में पक्ष और विपक्ष की तरफ़ से रखी गईं ये अहम दलीलें