अगली ख़बर
Newszop

Donald Trump On H1B Visa Holder Talent: एच1बी वीजा पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बदला सुर, जानिए अपने देश के बेरोजगारों पर उनकी ताजा राय?

Send Push

वॉशिंगटन। अमेरिका की कंपनियों पर विदेशी कुशल कामगारों की जगह स्थानीय बेरोजगारों को रखने का दबाव डालने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर अचानक बदले हैं। ट्रंप ने अब कहा है कि अमेरिका को विदेशी कुशल कामगारों की जरूरत है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने ये भी माना है कि उनका देश अपने यहां के बेरोजगारों पर निर्भर रहकर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता और न ही वहां की कंपनियां ही तरक्की कर सकती है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका को अपने उद्योगों और रक्षा क्षेत्र के लिए विशेषज्ञता वाले कामगारों की जरूरत है।

ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा कि वो इससे सहमत हैं कि अमेरिका के कामगारों की तनख्वाह बढ़ानी चाहिए, लेकिन विदेश से कुशल कामगारों को भी लाना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को दुनिया में आगे बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद लगातार कहा था कि उनके देश की कंपनियों को अपने यहां के बेरोजगारों को ज्यादा काम देना चाहिए। ट्रंप ने एच1बी वीजा लेकर अमेरिका में काम करने को बहुत अच्छा नहीं माना था। इसका शायद अमेरिका की कंपनियों और खासकर टेक्नोलॉजी और रक्षा क्षेत्र से जुड़े संस्थानों पर गहरा असर पड़ा है। जिसकी वजह से डोनाल्ड ट्रंप अब एच1बी वीजा से आने वाले विदेशी कुशल कामगारों को रखने का पक्ष ले रहे हैं।

ट्रंप ने इससे पहले सितंबर 2025 में एक कार्यकारी आदेश के जरिए पहली बार एच1बी वीजा का आवेदन करने वालों पर 1 लाख डॉलर की फीस लगाई थी। ये फीस 21 सितंबर के बाद से होने वाले एच1बी वीजा के आवेदनों पर लगाई गई थी। पहले से जिनके पास एच1बी वीजा है, उनको ये फीस नहीं देनी पड़ रही है। विदेशी टैलेंट पर ट्रंप के ताजा बयान से ये संभावना भी बनी है कि इस फीस के दायरे से कई तरह का काम जानने वाले विदेशियों को छूट भी दी जा सकती है। हालांकि, ट्रंप ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। अमेरिका में एच1बी वीजा पर सबसे ज्यादा भारतीय काम करते हैं। एच1बी वीजा लेने में चीन के कुशल कामगार दूसरे नंबर पर हैं। अमेरिका में अभी एच1बी वीजा वाले 7.3 लाख कामगार हैं। इनमें से 70 फीसदी भारतीय हैं।

The post Donald Trump On H1B Visa Holder Talent: एच1बी वीजा पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बदला सुर, जानिए अपने देश के बेरोजगारों पर उनकी ताजा राय? appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें