Next Story
Newszop

Kolkata Law College Gangrape : मोनोजीत समेत चारों आरोपियों को क्राइम सीन रीक्रिएट के लिए लॉ कॉलेज लेकर गई कोलकाता पुलिस

Send Push

नई दिल्ली। कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने आज क्राइम सीन को रीक्रिए किया। इसके लिए पुलिस गैंगरेप के मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा समेत दोनों अन्य आरोपियों जैब अहमद और प्रमिम मुखर्जी को लेकर कॉलेज में उस जगह पर पहुंची जहां छात्रा के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। इस दौरान पुलिस लॉ कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी साथ ले गई। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार किया है। इन चारों के साथ लगभग चार घंटे तक पुलिस ने क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन किया। इसके बाद इन चारों आरोपियों को वापस जेल ले जाया गया। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

दूसरी तरफ इस जघन्य कांड के मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा के बारे में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि मोनोजीत से सिर्फ स्टूडेंट्स ही नहीं कॉलेज के टीचर भी खौफ खाते थे। हिंदुस्तान की खबर के अनुसार मोनोजीत पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़ा रहा है। लॉ कॉलेज में पढ़ाई खत्म होने के बाद मोनोजीत को वहीं पर संविदा कर्मी नौकरी मिली थी। इसके लिए उसे रोजाना 500 रुपए भत्ता दिया जाता था। मगर मोनोजीत बहुत कम ड्यूटी आवर्स में आफिस में होता था।

एक बार जब एक शिक्षक ने इस पर आपत्ति जताई तो मोनोजीत ने उसे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से कोई भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। मोनोजीत के खिलाफ साल 2013 से अब तक 11 मामले दर्ज हुए थे जिसमें से 5 मामलों में वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। मोनोजीत कॉलेज की लड़कियों पर हमेशा गंदी नजर रखता था। एक छात्रा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि वो अकेली नहीं जिसके साथ मोनोजीत ने छेड़छाड़ की, कम से कम 15 लड़कियों के साथ उसने ऐसा किया है।

The post Kolkata Law College Gangrape : मोनोजीत समेत चारों आरोपियों को क्राइम सीन रीक्रिएट के लिए लॉ कॉलेज लेकर गई कोलकाता पुलिस appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now