भारती सिंह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं और उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। भारती और हर्ष लिंबाचिया पहले से एक बेटे के पैरेंट्स हैं, और उनकी ख्वाहिश है कि अब घर में बेटी आए। भारती ने हाल ही सोनोग्राफी करवाई और उसमें बेबी की झलक देख वह खुशी से फूली नहीं समाईं।
भारती ने लेटेस्ट व्लॉग में इस बारे में बताया। भारती ने कहा कि वह शिद्दत से चाहती हैं कि उनके घर बेटी आ जाए। भारती ने यह भी बताया कि उनका बेबी कैसा है। यह सब बताते हुए वह भावुक हो गईं।
सोनोग्राफी में बेबी को देख भारती हुईं भावुक
भारती ने बताया कि उन्होंने कलर सोनोग्राफी में बेबी को देखा। उनका बेबी एकदम ठीक है और बहुत ही खूबसूरत है। भारती बोलीं, 'बस, माता रानी आ जाएं घर। मेरी भी इच्छा है कि मैं भी उसे दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ के जैसे लहंगे पहनाऊं और पोनीटेल बनाऊं।'
प्रेग्नेंसी में हो रहीं क्रेविंग, ऐसे थी फैंस को गुड न्यूज
भारती ने हाल ही सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली क्रेविंग के बारे में बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उदासी वाली इमोजी बनाकर लिखा था कि उन्हें अमृतसर वाले कुलचे खाने का बहुत मन कर रहा है। मालूम हो कि भारती और हर्ष ने 6 अक्टूबर को एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी थी। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें भारती बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। साथ में भारती और हर्ष ने लिखा था, 'हम दोबारा प्रेगनेंट हैं।'
चार महीने बाद काम पर लौटीं भारती
भारती अब सेकेंड प्रेग्नेंसी के बीच काम पर भी लौट आई हैं और बेहद खुश हैं। भारती ने चार महीने बाद 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर वापसी की है। उन्होंने शो के ग्रीन कार्पेट पर तेजस्वी प्रकाश के साथ डांस भी किया। भारती ने कहा कि वह काम पर लौटकर बहुत ही खुश हैं।

You may also like

अडानी ने एक दिन में कमाए ₹2,42,07 करोड़, अमीरों की लिस्ट में ऊपर खिसके, अंबानी से घटी दूरी

सुख-शांति और वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए करें शुक्रवार व्रत

Petrol Diesel Price:देश के महानगरों और राजस्थान में आज क्या हैं पेट्रोल डीजल का भाव, अभी जान ले रेट

कुमार विश्वास ने बीवी का हाथ थाम दिखाया टशन, पर बेटी की एक झलक पर अटकी नजर, साड़ी पहनी मां के पीछे छा गईं कुहू

अनन्या पांडे: एक डॉक्टर बनने का सपना और बॉलीवुड में सफलता