फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बुधवार की दोपहर एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घर पहुंचे मृतका के बच्चों से घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मौका-ए-वारदात पर स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ सीओ और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना पर सीओ के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
बच्चों से मिली जानकारीजानकारी के मुताबिक, खखरेरु थाना क्षेत्र के सड़वापर मजरे ख्वाजगीपुर थोन गांव निवासी रामनारायण पाल गांव में ही अपनी 55 वर्षीय पत्नी लल्ली देवी के साथ रहता है। दंपति के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें दो बेटे उमेश कुमार पाल और रजनीश कुमार पाल रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। गांव में एक बेटा दिलीप और बेटियां अनीता देवी, कौशल्या देवी एवं सुशीला रहती हैं।
बताया जा रहा है कि सुबह उपरोक्त सभी बच्चे बकरियों के लिए जंगल की तरफ पत्तियां तोड़ने चले गए थे। मां लल्ली देवी और पिता रामनारायण घर पर थे। जब दोपहर को जंगल से घर लौटे तो दंपति घर पर नही थे। काफी देर घर में इंतजार किया जब वापस नहीं आए तो बच्चों ने तलाश शुरू की।
रक्तरंजित पड़ा मिला शवइस दौरान दोपहर करीब 4:00 बजे घर के बगल में बकरी पालन के लिए बनी कोठरी में देखा तो लल्ली देवी का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था। वहीं, बगल में खून से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। शव पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान थे। यह देख बच्चों में कोहराम मच गया।
दंपति के बीच विवाद के दौरान घटनाघटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ भी घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया जा रहा है कि 4 दिन लगातार दंपति के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था।
एडिशनल एसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपने पत्नी की हत्या की है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

थम्मा की बॉक्स ऑफिस सफलता: 118 करोड़ के करीब पहुंचने की उम्मीद

Ek Deewane Ki Deewaniyat की बॉक्स ऑफिस सफलता: तीसरे बुधवार पर 140 करोड़ का अनुमानित कलेक्शन

छत्तीसगढ़ में विकास और विश्वास ने भय और हिंसा का स्थान लियाः सी.पी. राधाकृष्णन

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- बिहार चुनाव से पहले मानी हार

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित