नई दिल्ली: टाटा ग्रुप अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए एक ट्रस्ट बनाएगा। एयर इंडिया का एक विमान हाल में अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह पिछले 10 साल में देश में सबसे बड़ा हादसा था। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की एयर इंडिया में लगभग 74% हिस्सेदारी है। यह कंपनी इस ट्रस्ट के लिए 500 करोड़ रुपये देगा। इस ट्रस्ट का नाम AI171 ट्रस्ट होगा।
सूत्रों के मुताबिक टाटा संस का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स भी AI171 ट्रस्ट के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि दान कर सकता है। इस दुर्घटना में 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। मारे जाने वाले लोगों में 241 यात्री थे। इसके अलावा जमीन पर भी 19 लोग मारे गए। टाटा संस और एयर इंडिया ने पहले ही मृतकों के परिवारों को 1.25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
किसके पास कितनी हिस्सेदारी
टाटा संस के अलावा सिंगापुर एयरलाइंस के पास एयर इंडिया की लगभग 25% हिस्सेदारी है जबकि कर्मचारियों के ट्रस्ट के पास बाकी 1% है। सूत्रों ने बताया कि टाटा संस के बोर्ड ने गुरुवार को इस ट्रस्ट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब आगे की प्रक्रिया में कानूनी काम होंगे। इनमें पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन कराना और ट्रस्टियों का बोर्ड बनाना शामिल है। माना जा रहा है कि टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन AI171 ट्रस्ट को लीड करेंगे। इस ट्रस्ट में टाटा ग्रुप के बाहर के लोग भी शामिल होंगे।
टाटा ग्रुप की होटल कंपनी इंडियन होटल्स (ताज होटल) ने भी 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना की थी। इसका मकसद पीड़ितों, उनके परिवारों, सुरक्षा बलों और प्रभावित कर्मचारियों की मदद करना था। ताज महल पैलेस होटल ने इन हमलों में अपने 36 लोगों को खो दिया था जिनमें कर्मचारी भी शामिल थे। बाद में ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट ने अपना दायरा बढ़ाया और 26/11 के पीड़ितों के अलावा, घायल और विकलांग सैनिकों, प्रवासी मजदूरों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को भी मदद दी।
चंद्रशेखरन हुए एक्टिव
गुरुवार को टाटा संस की बोर्ड मीटिंग अचानक बुलाई गई थी। यह मीटिंग टाटा संस के डायरेक्टर और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल और घायल मरीजों से मिलने के दो दिन बाद हुई। चंद्रशेखरन ने इस घटना के बाद एयरलाइन के कामकाज में अपनी भागीदारी बढ़ा दी है। चंद्रशेखरन एयर इंडिया के चेयरमैन भी हैं।
एयर इंडिया की दुर्घटना से जुड़े कुल मुआवजे के दावे 475 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकते हैं। इसमें 350 मिलियन डॉलर की देनदारी भी शामिल है, क्योंकि मरने वालों में 50 से ज्यादा विदेशी नागरिक थे। चंद्रशेखरन ने कहा कि हम इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। कंपनी हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस बीच, एयर इंडिया ने पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एयरलाइन ने कहा है कि वह जल्द से जल्द सभी दावों का निपटारा करेगी।

You may also like
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर, 2025 की पहली छमाही में 15.5 प्रतिशत बढ़ा
मंगोलिया में खसरे का कहर, बीमारों की संख्या 10 हजार के पार
पंजाब : तरनतारन से 'आप' विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन, सीएम मान और केजरीवाल ने जताया दुख
Huawei ने मचाया ग्लोबल तहलका,Pura 80 सीरीज़ में क्या खास है भारत के लिए?
बदायूं सांसद आदित्य यादव ने इटावा कथावाचक पिटाई मामले पर दी प्रतिक्रिया, घटना को बताया शर्मसार करने वाला