Next Story
Newszop

पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को लगेगा? 100 साल के सबसे लंबे ग्रहण पर क्यों बढ़ा भ्रम, जानें क्या है तारीख, दिन में छाएगा अंधेरा

Send Push
वॉशिंगटन: दुनिया एक बड़े सूर्य ग्रहण की गवाह बनने जा रही है। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब 6 मिनट लंबा होगा। ऐसा सूर्य ग्रहण अगले 100 साल तक देखने को नहीं मिलेगा। इस खगोलीय घटनाओं के लिए तेजी से लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। खासतौर से इसकी तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे हैं। इसमें सबसे प्रमुख दावा ये है कि इस साल 2 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। इससे एक भ्रम लोगों में पैदा हो रहा है क्योंकि यह तारीख पूरी तरह ठीक नहीं है। खगोलविदों ने पुष्टि की है कि 2 अगस्त, 2025 को सूर्य ग्रहण नहीं होगा।



पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को जरूर होगा लेकिन साल 2027 लगेगा। यानी दो साल बाद दुनिया आसमान में इस अनोखे नजारे की गवाह बनेगी। यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और अरब के बड़े हिस्सों में 2 अगस्त, 2027 को होने वाला ये दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा। इस ग्रहण की सबसे खास बात इसका समय होगा। यह सूर्य ग्रहण के 6 मिनट और 23 सेकंड तक चलेगा। इससे यह करीब 100 साल का सबसे लंबा चलने वाला सूर्य ग्रहण बन जाएगा। 2027 के बाद इस तरह का सूर्य ग्रहण 2114 में होगा।



दिन में छाएगा अंधेराखगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण खास होने जा रहा है क्योंकि इस दौरान छह मिनट के लिए दुनिया का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब जाएगा। इतने समय तक चंद्रमा इतने समय तक सूर्य के कोरोना को पूरी तरह ढंक लेगा और आसमान में अंधेरा फैल जाएगा। यह सूर्यग्रहण अपनी लंबी अवधि की वजह से खगोलविदों को ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने का मौका देगा।



2 अगस्त, 2027 में होने वाला सूर्य ग्रहण का पूर्ण पथ 275 किलोमीटर चौड़ा है। ऐसे में यह कई महाद्वीपों को कवर करेगा। यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होकर जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका से अरब प्रायद्वीप तक जाएगा। हालांकि हिंद महासागर के ऊपर जाकर यह धुंधला हो जाएगा।



भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण?यह पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर और मोरक्को में दिखाई देगा। इसके बाद अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया और मिस्र में सूर्य ग्रहण तब होगा, जब वह आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर होगा। मिस्र के बाद सूर्य ग्रहण लाल सागर को पार करते हुए सऊदी अरब, यमन और सोमालिया में अंधेरा करेगा।



Video

अगस्त, 2027 का सूर्यग्रहण भारत और आसपास के देशों में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारतीयों को इससे एक हद तक निराशा हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि लीबिया का बेंगाजी इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए एक अच्छा स्थान होगा। मिस्र के ऐतिहासिक शहर लक्सर और इटली के लैम्पेडुसा द्वीप में भी ग्रहण स्पष्ट देखा जा सकेगा।

Loving Newspoint? Download the app now