रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। सूरज की तपिश दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास कर सकती है जबकि सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड बनी रहेगी।
फिलहाल 14 नवंबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क को बना हुआ है। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। सुबह से निकलने वाली चटक धूप दिन में जहां सर्दी से राहत दे रही है तो वहीं शाम ढलने के साथ ही ठंड हो रही है।
सुबह के समय भी ठंड परेशान कर रही है। नवंबर महीने में भी ठंड का नदारद होना और कोरी ठंड लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है। बुखार, जुखाम, खांसी जैसे संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।
वही पर्वतीय इलाकों में मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि पहाड़ों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते ठंड में बढ़ोतरी हुई है और लोग दिन के समय भी गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शीत लहर चलने से ठिठुरन वाली ठंड हो रही है।
जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय ठंड गायब है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 14 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते दिन के समय गर्मी और सुबह शाम ठंड का एहसास होगा।
सुबह शाम चलने वाली हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी लेकिन दिन के समय इन हवाओं पर सूरज की गर्मी असरदार होगी। देहरादून में भले ही गर्म कपड़ों का बाजार गर्म हो गया हो लेकिन लोग फिलहाल हल्के कपड़े पहनकर चल रहे हैं।

You may also like

Rajasthan: मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली तबादला, रिटायरमेंट के 14 महीने पहले वापस बुलाया

सीएम योगी ने शक्तिपीठ देवीपाटन में किए मां पाटेश्वरी जी के दर्शन, गोवंशों को खिलाया चारा, गायों को दुलार कर दिया उनके संरक्षण का संदेश

खुजली से राहत पाने के महिला ने खरीदी ऑनलाइन मरहम, इस्तेमाल से त्वचा हो गई सांप जैसी, पड़ गई धारियां, फिर..

'भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने भूटान की सबसे असाधारण यात्रा की थी', कांग्रेस ने नेहरू की भूटान यात्रा को याद किया

भारत में ग्रेड ए ऑफिस स्पेस की मांग 2025 में 70 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंचने का अनुमान