Aries Horoscope Today, 20 October 2024 : आज मेष राशि का करियर : आपको करियर के मामले में लाभ और सफलता प्राप्त होगी और योजनाएं सफल होंगी। हर कार्य के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में अधिक बिक्री को दर्शाने वाला रहेगा। काम धंधे के मामले में आज दिन काफी शानदार रहेगा और आपको लाभ समय से पहले हो जाएगा। आपको ऑनलाइन और होम डिलीवरी के माध्यम से काम को बढ़ाने का मौका मिलेगा और सफलता भी प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग कोचिंग चलाते हैं उनको धन लाभ मिलता देखा जाएगा। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी अपने काम को टेलीफोन के माध्यम से पूरा कर लेंगे और मुनाफा भी काफी अच्छा होगा। आज मेष राशि का पारिवारिक जीवन : मेष राशि के घर में आपस में किसी कारण से गलतफहमी बढ़ सकती है और परेशानी पैदा हो सकती हैं। आपके घर का माहौल कुछ देर के लिए बिगड़ सकता है। आपके घर में कोई बाहरी व्यक्ति घर परिवार में फूट डालने का प्रयास कर सकता है तो सतर्कता रखें और सूझबूझ से काम लें। आज मेष राशि की सेहत : आपको पेट में दर्द या फिर एसिडिटी आदि से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। तेज मसालेदार भोज्य पदार्थ के सेवन से बचें और फालतू बाहर की चीजें अधिक न खाएं। आपको खाने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आज मेष राशि के उपाय : विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से लाभ होगा। जरूरतमंद लोगों को रोजाना प्रयोग में आने वाली वस्तुओं का दान करें।
You may also like
Virender Sehwag Birthday: टेस्ट को टी20 अंदाज में खेलने वाले सहवाग मना रहे हैं अपना 46वां बर्थडे
आरक्षण में वर्गीकरण: क्या यूपी में हरियाणा की राह पर बढ़ेगी भाजपा? चुनौतियों के बारे में जान लीजिए
Happy Karwa Chauth 2024 Shayari: करवा चौथ के मौके पर इन खूबसूरत शायरियों के साथ दे अपने पार्टनर को बधाइयां
SL vs WI 1st ODI LIVE Streaming: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला आज, जानिए कब, कहां और कितने बजे से होगा शुरू
आज का मौसम 20 अक्टूबर 2024: ठंड पर ब्रेक, दिल्ली में चढ़ रहा पारा, देश के किन हिस्सों में बारिश के आसार, पढ़िए वेदर अपडेट