अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग मंत्री जी से 3 से 4 घंटे ही बिजली आने की शिकायत कर रहे हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री ने कोई ठोस जवाब नहीं देते हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। सपा और कांग्रेस ने भी बिजली व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला है। अब ऊर्जा मंत्री ने खुद एक पोस्ट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया दी है। एके शर्मा ने व्यवस्था से ज्यादा 'बबूल रूपी कर्मचारी' पर बिजली कम आने का दोष मढ़ दिया है। वहीं सपा का कहना है कि एके शर्मा असफल सरकार के एक असफल मंत्री हैं। एक असफल मंत्री से क्या ही उम्मीद की जा सकती है।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को वीडियो वायरल होने के कारण विपक्ष से लेकर आम जनता तक का काफी विरोध झेलना पड़ रहा है। एके शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और सपा के शासनकाल में बिजली कभी आती थी तो सुखद घटना मानी जाती थी और समाचार बनता था। अब 24 घंटे में कभी-कभी स्थानिक कारणों से बिजली जाती है तो अप्रिय मसला और समाचार बनता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसमें भी व्यवस्था से ज़्यादा किसी न किसी बबूल रूपी कर्मचारी की वजह से ही जनता को परेशानी होती है।
बीजेपी ने कौन सा नया पावर स्टेशन बनाया है: सपासमाजवादी पार्टी ने ऊर्जा मंत्री के ऊपर जोरदार हमला बोल दिया है। सपा ने कहा कि 8 साल की सरकार में बीजेपी ने कौन सा नया पॉवर स्टेशन बनाया है, उन्हें बताना चाहिए। 2017 तक सपा सरकार में जो कुछ भी बन गया था, आज भी उसी से ही काम चला रहे हैं। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि एके शर्मा से विभाग नहीं संभल रहा है। सरकार भी हर मोर्चे पर फेल है। चाहे बिजली विभाग हो, नौकरी हो, महंगाई हो, कानून व्यवस्था हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य व्यवस्था हो। इसलिए यह सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर असफल है। ऐसे में असफल सरकार के असफल मंत्रियों से उम्मीद क्या की जा सकती है।
एके शर्मा कमजोर बिजली मंत्री: फखरुल हसन चांदसमाजवादी पार्टी के प्रवक्ता यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ऊर्जा मंत्री जी से जब कोई बिजली को लेकर सवाल पूछता है तो इधर-उधर देखने लगते हैं। अपनी असफलताओं को छुपा कर दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। जबकि इन्हें बताना चाहिए कि चार साल में कौन सा पॉवर स्टेशन बनाया है। एके शर्मा एक असफल सरकार के असफल मंत्री है। इसलिए अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए कभी की कर्मचारियों की बात करते हैं तो कभी सपा और बसपा की बात करते हैं। कभी अपने काम की बात नहीं करते हैं ना ही बिजली व्यवस्था के सुधार की बात करते हैं। इनसे जनता और व्यापारियों को कोई उम्मीद नहीं है। ये बिजली दे नहीं पाएंगे, इसीलिए बहाने बना रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शासनकाल में बिजली कभी आती थी तो सुखद घटना मानी जाती थी और समाचार बनता था।
— A K Sharma (@aksharmaBharat) July 10, 2025
अब 24 घंटे में कभी-कभी स्थानिक कारणों से बिजली जाती है तो अप्रिय मसला और समाचार बनता है। और उसमें भी व्यवस्था से ज़्यादा किसी न किसी बबूल रूपी कर्मचारी की… pic.twitter.com/B3LG807pxB
बीजेपी ने कौन सा नया पावर स्टेशन बनाया है: सपासमाजवादी पार्टी ने ऊर्जा मंत्री के ऊपर जोरदार हमला बोल दिया है। सपा ने कहा कि 8 साल की सरकार में बीजेपी ने कौन सा नया पॉवर स्टेशन बनाया है, उन्हें बताना चाहिए। 2017 तक सपा सरकार में जो कुछ भी बन गया था, आज भी उसी से ही काम चला रहे हैं। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि एके शर्मा से विभाग नहीं संभल रहा है। सरकार भी हर मोर्चे पर फेल है। चाहे बिजली विभाग हो, नौकरी हो, महंगाई हो, कानून व्यवस्था हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य व्यवस्था हो। इसलिए यह सरकार पूरी तरह से हर मोर्चे पर असफल है। ऐसे में असफल सरकार के असफल मंत्रियों से उम्मीद क्या की जा सकती है।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है, जिसमें जनता की बिजली संबंधित शिकायत पर उन्होंने जवाब देने की बजाय जय श्रीराम, जय बजरंगबली का जयकारा लगाते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। pic.twitter.com/otBhdgkqBt
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) July 10, 2025
एके शर्मा कमजोर बिजली मंत्री: फखरुल हसन चांदसमाजवादी पार्टी के प्रवक्ता यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ऊर्जा मंत्री जी से जब कोई बिजली को लेकर सवाल पूछता है तो इधर-उधर देखने लगते हैं। अपनी असफलताओं को छुपा कर दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। जबकि इन्हें बताना चाहिए कि चार साल में कौन सा पॉवर स्टेशन बनाया है। एके शर्मा एक असफल सरकार के असफल मंत्री है। इसलिए अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए कभी की कर्मचारियों की बात करते हैं तो कभी सपा और बसपा की बात करते हैं। कभी अपने काम की बात नहीं करते हैं ना ही बिजली व्यवस्था के सुधार की बात करते हैं। इनसे जनता और व्यापारियों को कोई उम्मीद नहीं है। ये बिजली दे नहीं पाएंगे, इसीलिए बहाने बना रहे हैं।
You may also like
महेंद्र सिंह धोनी: अरबों की संपत्ति के बावजूद सादगी का प्रतीक
श्रावण-भाद्रपद माह के प्रत्येक शनिवार होगी शास्त्रीय गायन,वादन व नृत्य की प्रस्तुतियॉ
अनूपपुर: सावन का पहला दिन:बोल बम के साथ मां नर्मदा उद्गम जल से जालेश्वर धाम महादेव का हुआ जलाभिषेक
भोपाल जिला पंचायत की बैठक में उठा सरकारी स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग का मुद्दा, एसडीएम को बुलाने पर नोकझोंक
मुरैनाः रेलवे ने अवैध रूप से निर्मित दो भवनों को तोडक़र अतिक्रमण हटाया