Top News
Next Story
Newszop

आज का मिथुन राशि का राशिफल 26 अक्टूबर 2024: अनावश्यक खर्च की वजह से तनाव होगा

Send Push
Gemini Horoscope 26 October, 2024 : आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : मिथुन राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज सहकर्मियों औ सहयोगियों से सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम आज तेजी से पूरा होगा और आप घरेलू मामलों में भी समय दे पाएंगे। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। आपको आज न चाहते हुए भी कुछ अनचाहे खर्च करने होंगे। वैसे आज कहीं से आपको आर्थिक लाभ भी अचानक मिलने का योग बना हुआ है। आप आज दान पुण्य और धार्मिक कार्यों में भी धन खर्च कर सकते हैं। आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल :मिथुन राशि के लोगों को आज अपने घर परिवार में प्रेम और तालमेल का माहौल बनाकर रखना होगा और इसके लिए आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा। बच्चों की सेहत से संबंधित विषयों को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। किसी निकट संबंधी की किसी बात से आपको आज मानसिक तनाव मिल सकता है। वैसे आज आप दूसरों की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे जिससे पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आज मिथुन राशि की सेहत : मिथुन राशि के लोगों की सेहत आज सामान्य रहेगी लेकिन दिन के आरंभ कुछ सुस्ती बनी रहेगी। दिन के दूसरे भाग में काम की वजह से थकान और पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं। आंखों में जलन और चुभन भी महसूस करेंगे। आज मिथुन राशि के उपाय : आज मिथुन राशि के लोगों को उपाय के तौर पर पीपल की पूजा करनी चाहिए साथ ही शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now