इंदौर: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो गया है। 15 अक्टूबर से पंजाब और मध्य प्रदेश का मैच चल रहा है। इस मैच में मध्य प्रदेश के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दमदार शतक ठोका है। पाटीदार ने यह कारनामा मैच के दूसरे दिन किया। वह शतक जड़कर आउट नहीं हुए बल्कि अब भी नाबाद हैं। रजत पाटीदार ने दूसरे दिन खेल खत्म होने तक 185 गेंदों में 107 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके जड़े हैं। यह उनका 16वां प्रथम श्रेणी शतक है।
रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले बने कप्तान
डॉमेस्टिक सीजन शुरू होने से पहले ही रजत पाटीदार को मध्य प्रदेश का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुभम शर्मा को बतौर कप्तान रिप्लेस किया। कप्तानी में रजत पाटीदार का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18 साल बाद आईपीएल का चैंपियन बनाया। फिर उन्होंने सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जिताई।
32 साल के रजत पाटीदार पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने 48.09 की औसत से 529 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।
भारतीय टीम में कमबैक करने को देख रहे रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने भारत के लिए टेस्ट में 2024 में डेब्यू कर लिया था। उनको इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। लेकिन, उस मौके को पाटीदार भुना नहीं पाए थे जिसके बाद उनको ड्रॉप कर दिया गया। उसके बाद से पाटीदार भारतीय टेस्ट टीम में कमबैक करने को देख रहे हैं। रजत पाटीदार ने घरेलू रेड बॉल क्रिकेट में कुछ शानदार पारियां खेली हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने पिछली आठ पारियों में तीन शतक और तीन अर्धशतक ठोके हैं। वहीं, दलीप ट्रॉफी में भी दो सेंचुरी जड़ी थी। अब देखते हैं उनको कमबैक का मौका सिलेक्टर्स कब देते हैं। रजत पाटीदार ने भारतीय टीम के लिए 3 टेस्ट और 1 वनडे मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 63 और 22 रन बनाए हैं।

You may also like
18 October 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन जातकों पर बरसेगा धन, इनके लिए भी लाभकारी साबित होगा दिन
'राइज एंड फॉल' की जीत के बाद अर्जुन बिजलानी ने साझा किए अपने अनुभव, कहा- हर गिरावट दोबारा उठने का मौका होती है
Ranji Trophy 2025-26: संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक, तो एशिया कप के हीरो तिलक वर्मा हुए शून्य पर आउट
कब तक दुबई में 'कैद' रहेगा एशिया कप का खिताब, ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी को जल्द लेना पड़ेगा फैसला
प्रो कबड्डी लीग, जिसने 'मिट्टी' से जुड़े खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई पहचान