अगली ख़बर
Newszop

संजना पांडे की भोजपुरी फिल्म 'नईहर ससुराल' की धूम, 14 घंटे में 23 लाख व्यूज पार, यहां देखिए दिल छूने वाली कहानी

Send Push
संजना पांडे की नई भोजपुरी फिल्म 'नईहर ससुराल' यूट्यूब पर धूम मचा रही है। इसे यूट्यूब पर 14 घंटे में ही 23 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इसमें संजना पांडेय के अलावा विनीत विशाल, साहिल खान सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी हैं।

'नईहर ससुराल' फिल्म में दिखाया गया है कि पति की मौत के बाद संजना पांडे ससुराल में पल-पल प्रताड़ित हो रही है। उसके साथ-साथ दोनों बेटियां भी दादी और दादा के ताने सुन रही हैं। पर एक दिन संजना की दूसरी शादी हो जाती है। इसके बाद इन तीनों की जिंदगी में क्या बदलाव आता है, ये जानकर आपका कलेजा पसीज उठेगा।

'नईहर ससुराल' फिल्म


फिल्म के कलाकार
इस मूवी में संजना पांडेय, विनीत विशाल, साहिल खान, स्लेशा मिश्रा, विद्या सिंह, सुजान सिंह, सत्य प्रकाश, प्रेम दुबे, कंचन मिश्रा, निशा तिवारी, भूपेंद्र सिंह, प्रिया दीक्षित हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट में स्वस्तिका, गौरांशी, शौर्य और आयन हैं। कांसेप्ट संदीप सिंह का है तो राइटर सत्येंद्र सिंह हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं और गीतकार प्यारेलाल यादव हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण सैलार हैं।


फैंस का रिएक्शन
एक फैन ने कॉमेंट किया, 'अच्छी फिल्म है।' दूसरे ने कहा, 'बहुत इमोशनल फिल्म है, रुला दिया यार।' एक और दर्शक लिखते हैं, 'मायके में अगर ऐसी भाभी मिल जाए तो ननद की जिंदगी संवर जाए।' एक और ने लिखा, 'बेटी का ना मायका होता है, ना ससुराल, बर्दाश्त करो सहो तब ही कहीं गुजारा है। अपनी मर्जी से जीने को कहीं नहीं मिलता।' एक और यूजर लिखते हैं, 'भगवान ऐसे भैया और भाभी सभी को दें।'

कहां देखें दिल को छू लेने वाली फिल्म
आप इस मूवी को यूट्यूब पर आराम से घर बैठकर परिवार वालों के साथ देख सकते हैं। वो भी एकदम मुफ्त में।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें