जम्मू : एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। मामला जम्मू के बख्शीनगर इलाके का है। यहां एक शख्स पर आरोप था कि उसने अस्पताल में एक मरीज के अटेंडेंट को लूटा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उसके बाद पुलिस ने उसके साथ हो किया वह अमानवीय रहा। उसे जूतों की माला पहनाई गई। पुलिस जीप की बोनट पर बैठाकर इलाके में घुमाया गया। कुछ लोगों ने इसे जंगल राज करार दिया है।
इस घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पुलिस आरोपी को सड़कों पर घुमा रही है। आरोपी के हाथ बंधे हुए थे। उसके गले में जूतों की माला पड़ी है। इतना ही नहीं, उसे कुछ देर के लिए चलती पुलिस की गाड़ी के बोनट पर भी बैठाया गया। लोगों ने पुलिस की इस हरकत की खूब आलोचना की।
जम्मू के SSP जोगिंदर सिंह ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि SDPO (शहर, उत्तर) को जांच सौंपी गई है। उन्हें एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
एसएसपी ने कहा होगा कार्रवाईSSP ने एक बयान में कहा कि बख्शीनगर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को सार्वजनिक रूप से घुमाया और उसका अपमान किया। उन्होंने आगे कहा कि पुलिसकर्मियों का यह कृत्य नॉन प्रफेशनल है। यह एक अनुशासित संगठन के सदस्यों के लिए अशोभनीय है। उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कई दिनों से तलाश रही थी पुलिसबख्शीनगर पुलिस का कहना है कि आरोपी एक कुख्यात अपराधी है। वह उस गिरोह का हिस्सा है जिसे हाल ही में इलाके में पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, वह कश्मीर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे नशे की हालत में पाया। उसे एक हाथापाई और लंबी चेस के बाद पकड़ा गया।
बख्शीनगर पुलिस की सफाईपुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति मरीज के लिए दवाइयां खरीद रहा था। तब उससे 40,000 रुपये लूटे गए थे। उस व्यक्ति ने मंगलवार को आरोपी को पहचान लिया और उससे भिड़ गया। आरोपी ने उस व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि, एक पुलिस पेट्रोल टीम ने हाथापाई देखी और दौड़ाने के बाद चोर को पकड़ने में सफल रही। उन्होंने आगे कहा कि कुछ स्थानीय लोग भी पुलिस के साथ दौड़े थे। चोर के पकड़े जाने के बाद, उन्होंने उसे जूतों की माला पहनाई और जैसे ही उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था, वे चियरिंग कर रहे थे। एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम से उसकी गिरफ्तारी की घोषणा की जा रही थी।
पहले भी जम्मू में हुई ऐसी घटनाजम्मू में इस महीने यह दूसरी बार है जब पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के बाद तुरंत न्याय दिया है। 11 जून को, जम्मू के बाहरी इलाके में एक शूटिंग की घटना में शामिल तीन लोगों को पुलिस स्टेशन ले जाते समय सरेआम पीटा गया था।
बाद में पुलिस ने सफाई दी कि वे अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त करने के बाद लौट रहे थे। तब आरोपियों ने नागरिकों को धमकाया और यहां तक कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी डराने की कोशिश की, इसलिए उन्हें आवश्यक बल प्रयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें परेशान किया इसलिए उन्हें पीटना पड़ा।
इससे पहले, 11 अप्रैल को एक महिला की बालियां छीनने के आरोप में पकड़े गए एक चोर को स्थानीय लोगों ने पीटा था। उसका आधा सिर मुंडवा दिया गया और चेहरे पर कालिख पोत दी गई। उसे अर्धनग्न घुमाया गया, इससे पहले कि उसे पुलिस को सौंपा जाए।

You may also like
उदयपुर में फ्रांस की युवती के साथ दरिंदगी, कैफे के बाहर ले जाकर किया रेप, मामला दर्ज
जल्द रिलीज होने वाला है काजल राघवानी की फिल्म गुजराती बहू का ट्रेलर, सामने आई डेट
Pakistan Making ICBM: अमेरिका तक मार करने वाली आईसीबीएम मिसाइल बना रहा पाकिस्तान, खुफिया सूत्रों के हवाले से प्रतिष्ठित पत्रिका ने किया दावा
गीले बालों को तौलिए से बांधने के नुकसान: जानें क्यों है यह हानिकारक
शेयर बाज़ार में लगातार दूसरे दिन बढ़त, ऊपरी लेवल पर निफ्टी को मिल रहे हैं रजिस्टेंस