लखनऊ: ज्योतिष के आधार पर कहावत है कि करवा की टोटी से ठंड निकलती है। ग्रहों की गति से ही मौसम में बदलाव आता है। जब सूर्य तुला राशि में प्रवेश करता है तो वह नीच का हो जाता है तो उसकी किरणें पृथ्वी पर तिरछी पड़ने लगती हैं, जिससे तपन में कमी आने लगती है और ठंडक का अहसास होने लगता है। इसी समय करवा पड़ता है, इसीलिए यह कहावत बनी कि करवा की टोटी से ठंड निकलती है। सूर्य की तुला संक्रांति से जोड़कर ही यह कहावत बनी है।लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योर्तिविज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. अनुज कुमार शुक्ला ने बताया कि अक्टूबर की 16 तारीख को सूर्य तुला राशि में गया और 20 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया गया। इस दौरान गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। करवा करवारी, तहे बरहे दिन दीवारीपंडित अनुज शुक्ला बताते हैं कि त्योहार मौसम में बदलाव का संकेत देते हैं तो वहीं साधारण भाषा में उसे कहावत के रूप में कह दिया जाता है। अगर किसी को ज्योतिष के आधार पर बताया जाए तो ज्यादातर लोग समझ नहीं पाएंगे। उन्होंने बताया कि मेष में सूर्य आने पर गर्मी बढ़ती है। जैसे कहा जाता है कि करवा करवारी, तहे बरहे दिन दीवारी तो करवा कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चौथ को पड़ता है और वहीं दीपावली कार्तिक की अमावस्या को पड़ती है। इन दोनों तिथियों में 12 दिन का अंतर होता है, इसलिए यह कहावत बनी है। दिन में हो रही तेज धूप, रात में हल्की ठंडशहर का मौसम बदलने लगा है। जहां दिन में अभी तेज धूप हो रही है वहीं रात को हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। बीते चार दिनों से रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिन का पारा सामान्य से अधिक है, वहीं रात का पारा सामान्य के आसपास ही है। एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम शुष्क ही रहेगा। रविवार को भी शहर में दिन में तेज धूप खिली रही। दिन का पारा 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं बीती रात का पारा 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान सामान्य के आसपास ही है। तापमान में कोई खास गिरावट नहीं हुई है। हालांकि इस महीने के अंत तक तापमान और गिरने की संभावना है। सोमवार को शहर में दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान 35 डिग्री के आसपास ही रहेगा। रात का पारा भी सामान्य ही रहेगा।
You may also like
एमेलिया के कमाल से न्यूज़ीलैंड का महिला टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा, दक्षिण अफ्रीका को करना पड़ा मलाल
करण जौहर ने की खास दोस्त करीना कपूर की खिंचाई
टूट गया Mithali Raj का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सूजी बेट्स ने T20 World Cup फाइनल जीत में 37 साल में रचा इतिहास
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला : मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई
Pratapgarh Uttrapradesh अजीत अध्यक्ष और मनीष, विमल बने सचिव