कौशांबीः उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कड़ा धाम क्षेत्र में एक व्यक्ति को जहर देकर मारने के आरोप में उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि करवा चौथ के दिन पत्नी ने पति को मैक्रोनी में जहर मिलाकर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस्माइलपुर गांव निवासी शैलेश (32) की रविवार की रात खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि शैलेश के परिजनों ने उसकी पत्नी सविता (30) पर खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके आधार पर सविता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 123 (जहर देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विश्वकर्मा ने बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजन ने बताया कि गलत हरकतों की वजह से शैलेश अपनी पत्नी से नाराज रहता था। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बीते रविवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। परिजन का आरोप है कि रात में महिला ने अपने पति को मैक्रोनी खाने को दी, जिसमें जहरीला पदार्थ मिला था। इसे खाते ही शैलेश की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति के मैक्रोनी खाते ही महिला घर से भाग गई थी। पुलिस ने उसे खोज निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के छोटे भाई ने मामले में थाने में तहरीर दी है।
You may also like
आज का धनु राशिफल 22 अक्टूबर 2024 : कार्यक्षेत्र में किसी काम में मन नहीं लगेगा, खर्चे आय से अधिक होंगे
विष्णु भगवान की कृपा से इन राशियों के जातकों की बदल जाएगी आज किस्मत…पॉजिटिव- आज आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। लोग आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व को जानते हैं। आपके विरोधी आपके सामने नहीं टिक सकते। समाज में सम्मान भी है। नेगेटिव – घर से जुड़ा कोई काम बहुत बेकार होगा। अपने बजट का ध्यान रखें क्योंकि राजस्व स्ट्रीम अभी तक स्पष्ट नहीं है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। व्यवसाय: साझेदारी व्यवसाय में काम हमेशा की तरह जारी है। वर्तमान स्थिति के कारण, कार्यों में बहुत कम सुधार हुआ है। अपना ध्यान मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े काम पर रखें। प्रेम-पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य हो जाता है। बच्चे के बारे में कुछ नकारात्मक सीखने पर बच्चा निराश हो जाता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा है। पेट संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 8 भाग्यशाली राशियाँ है:- मेष, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कुंभ
Aaj Ka Panchang, 22 October 2024 : आज कार्तिक कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज का राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से इन 7 राशियों को मिलेगा फायदा, जानें 12 राशियों के लिए…
अखिलेश यादव माफिया और दंगाइयों पर कार्रवाई से विचलित होते हैं : केशव प्रसाद मौर्य