कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक तेंदुआ घूम रहा है। जिसके कारण लोग दहशत में हैं। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इमलीपारा में मंगलवार रात्रि 9 बजे के करीब तेंदुआ ने एक दीवार को फांदते हुए दिखाई दिया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जब एक तेंदुआ कॉलोनी की दीवार फांदता हुआ नजर आया तो स्थानीय लोगों ने तेंदुए को देखकर उसका वीडियो बनाना शुरू किया।
हालांकि वीडियो बनते देख तेंदुआ दीवार से कूदकर भाग निकला और कुछ ही दूरी पर एक गाय के बछड़े को शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया है। खासकर स्कूली बच्चों के परिजनों में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोक रहे हैं।
बछड़ा तड़पा रहादवार फांदने के बाद तेंदुआ सड़क में पहुंचा। यहां एक गाय अपने बच्चे के साथ बैठी थी। जिसके बाद उसने उसका शिकार किया। गाय अपने बछड़े के बचाने के लिए रंभाती रही। बछड़ा तड़पता रहा, लेकिन तेंदुआ बैठकर उसे खाता रहा। इसके बाद वह रात भर सोसाइटी में घूमा, गार्डन में भी उसे देखा गया।
सुबह जंगल की तरफ भागा तेंदुआ
बुधवार सुबह भी कॉलोनी के आसपास तेंदुआ देखा गया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो तेंदुआ कॉलोनी के पास ही जंगल की तरफ भागा है। जिसके बाद से लोग दहशत में है। परिजन अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू
कॉलोनी के रहवासियों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू करने की मांग की है। आसपास के लोगों ने वन विभाग की सूचना दी और वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग ने रात्रि में गस्त करते हुए सभी को अपील किया कि घर के बाहर नहीं निकलें। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि आमजन, खासकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

You may also like
जयपुर-बांदीकुई लिंक एक्सप्रेस वे पर पहले दिन तकनीकी खामी नहीं, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक चालकों ने तोड़े नियम
ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्ष्ण के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा कदम, शेखावाटी की 662 हवेलियों का होगा विस्तृत सर्वे
गौसेवा की दिशा में ऐतिहासिक कदम! 1000 करोड़ की लागत से राजस्थान के इस जिले में बनेगी देश की सबसे बड़ी गौशाला, जानिए खास बातें
Jaipur Gold Silver Price: जयपुर में सोना फिर हुआ महंगा चांदी ने दिया तगड़ा झटका, जानिए क्या है आज के ताजा भाव
चक्रवाती दबाव के कारण भारी बारिश की चेतावनी