Next Story
Newszop

मेसी और रोनाल्डो को लगातार दूसरे साल जगह नहीं, बैलोन डी ओर के लिए दावेदार की लिस्ट जारी

Send Push
नई दिल्ली: बैलोन डी ओर को फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। साल 2025 के बैलोन डी ओर के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों की शॉर्टलिस्ट की आधिकारिक घोषणा हो गई है। फ्रांस फुटबॉल इस अवॉर्ड को देते है। इसमें बेस्ट महिला और पुरुष फुटबॉलर के साथ कई और अवॉर्ड दिए जाते हैं। जिसमें बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट यंग प्लेयर, बेस्ट क्लब और बेस्ट कोच शामिल हैं।



30 में 9 खिलाड़ी पीएसजी के

30 पुरुष नामांकितों में स्पेन के लामिन यमाल, फ्रांसीसी फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले, इंग्लैंड के स्टार हैरी केन, जूड बेलिंगहैम, डेक्लान राइस, कोल पामर और स्कॉटलैंड के स्कॉट मैकटोमिने शामिल हैं। फ्रांस के काइलियन एम्बाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड भी दौड़ में सबसे आगे हैं। सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ी चैंपियंस लीग की विजेता पीएसजी के हैं। डेम्बेले के अलावा जियानलुइगी डोनारुम्मा, डिजायर डू, अचरफ हकीमी, खिवचा क्वारत्सखेलिया, नूनो मेंडेस, जोआओ नेव्स, फैबियन रुइज और वितिन्हा शामिल हैं।



मेसी और रोनाल्डो का नाम नहीं

बैलोन डी ओर को सबसे ज्यादा 8 बार अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने जीता है। 5 अवॉर्ड के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो दूसरे नंबर पर हैं। रोनाल्डो सबसे ज्यादा 18 बार नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन अब लगातार दूसरे साल मेसी और रोनाल्डो में किसी को भी नॉमिनेट नहीं किया गया है। मेसी अमेरिका के क्लब इंटर मियामी के लिए खेलते हैं। वहीं रोनाल्डो सउदी अरब के अल निसर का हिस्सा हैं।



बैलोन डी ओर के लिए नॉमिनेट

पुरुष: जूड बेलिंगहैम, ओस्मान डेम्बेले, जियानलुइगी डोनारुम्मा, डिजायर डू, डेन्जेल डमफ्रीज, सेरहौ गुइरासी, विक्टर ग्योकेरेस, एर्लिंग हैलैंड, अचरफ हकीमी, हैरी केन, खिवचा क्वारत्सखेलिया, रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, लुटारो मार्टिनेज, किलियन एमबीप्पे, स्कॉट मैकटोमिने, नूनो मेंडेस, जोआओ नेव्स, माइकल ओलिसे, कोल पामर, पेड्री, रफिन्हा, डेक्लान राइस, फैबियन रुइज़, मोहम्मद सलाह, वर्जिल वैन डिज्क, विनीसियस जूनियर, विटिन्हा, फ्लोरियन विर्ट्ज, लामिन यमाल।



महिला: सैंडी बाल्टीमोर, बारबरा बांदा, ऐटाना बोनमती, लुसी ब्रॉन्ज, क्लारा ब्यूहल, मैरियोना कैल्डेंटी, सोफिया कैंटोर, स्टीफ कैटली, टेम्वा चाविंगा, मेल्ची डुमोर्ने, एमिली फॉक्स, क्रिस्टियाना गिरेली, एस्थर गोंजालेज, कैरोलिन ग्राहम हैनसेन, हन्ना हैम्पटन, पर्निल हार्डर, पैट्री गुइजारो, अमांडा गुटिएरेस, लिंडसे हीप्स, क्लो केली, फ्रिडा लियोनहार्डसन-मानुम, मार्टा, क्लारा माटेओ, इवा पाजोर, क्लाउडिया पिना, एलेक्सिया पुटेलस, एलेसिया रूसो, जोहाना राइटिंग कनेरीड, कैरोलिन वियर, लीह विलियमसन।



पुरुष कोच ऑफ द ईयर: एंटोनियो कोंटे, लुइस एनरिक, हेंसी फ्लिक, एंजो मारेस्का, आर्ने स्लॉट।



महिला कोच ऑफ द ईयर: सोनिया बोम्पास्टोर, आर्थर एलियास, जस्टिन मदुगु, रेनी स्लेगर्स, सरीना विगमैन।



पुरुष क्लब ऑफ द ईयर: बार्सिलोना, बोटाफोगो, चेल्सी, लिवरपूल, पेरिस सेंट जर्मेन।



महिला क्लब ऑफ द ईयर: आर्सेनल, बार्सिलोना, चेल्सी, ओएल लियोन्स, ऑरलैंडो प्राइड।



यशिन ट्रॉफी पुरुष: एलिसन बेकर, यासीन बौनौ, लुकास शेवेलियर, थिबाउट कोर्टोइस, जियानलुइगी डोनारुम्मा, एमी मार्टिनेज, जान ओब्लाक, डेविड राया, मैट्ज सेल्स, यान सोमर।



यशिन ट्रॉफी महिला: एन-कैटरीन बर्जर, कैटा कोल, हन्ना हैम्पटन, चियामाका ननाडोजी, डैफने वैन डोम्सेलार।



पुरुषों की कोपा ट्रॉफी: अय्यूब बौअद्दी, पाउ कुबारसी, डिजायर डू, एस्टेवाओ, डीन हुइजसेन, माइल्स लुईस-स्केली, रोड्रिगो मोरा, जोआओ नेव्स, लामिन यमाल, केनान यिल्डिज।



महिला कोपा ट्रॉफी: मिशेल अग्येमांग, लिंडा कैसेडो, विके कप्टेन, विक्की लोपेज, क्लाउडिया मार्टिनेज ओवांडो।
Loving Newspoint? Download the app now