पलामू: झारखंड के पलामू जिले में एक अजीब घटना हुई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के सिर्फ 20 दिन बाद अपने पति को छोड़कर भाग गई। वह घर से 90 हजार रुपये नकद और 72 ग्राम सोने के गहने भी ले गई। यह घटना डालटनगंज के मेदिनीनगर की है। पति गणेश्वर एक आभूषण की दुकान में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस में पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र के रहने वाले हैं दोनों
गणेश्वर और उसकी पत्नी दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पत्नी पुणे जिले के लातूर गांव की रहने वाली है। दोनों ने 8 जून 2025 को अपनी मर्जी से शादी की थी। गणेश्वर ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले उसकी पत्नी के एक पुराने प्रेमी ने फोन करके शादी रोकने की धमकी दी थी। लेकिन बाद में लड़की ने कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है। इसके बाद ही गणेश्वर ने शादी की।
27 जून पैसे और गहने लेकर भागी पत्नी
शादी के कुछ दिनों बाद, 19 जून को गणेश्वर अपनी पत्नी को डालटनगंज ले आया। यहां दोनों किराए के मकान में रहने लगे। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन 27 जून को जब गणेश्वर काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी घर से गायब है। उसने पूरे घर में तलाशी ली। उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने सारे कपड़े, 90000 रुपये और लगभग 72 ग्राम सोने के गहने भी ले गई है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
गणेश्वर ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। फिर उसने मकान के पास लगे CCTV फुटेज को देखा। फुटेज में उसकी पत्नी खुद घर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। गणेश्वर ने झारखंड पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। वे CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला शादी के नाम पर धोखा और धोखाधड़ी का लग रहा है। वे महिला के पुराने संबंधों और उसके मोबाइल फोन को भी ट्रेस कर रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

You may also like
यमुनानगर: आकाशीय बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म के साढ़े 12 हजार चूज़े मरे
रायपुर पुलिस में बड़ा बदलाव, 77 एसआई, एएसआई के हुए तबादले
जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक : राज्यपाल डेका
प्रधानमंत्री ओली को चुनौती, पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने सक्रिय राजनीति में वापसी का किया ऐलान
8th Pay Commission में बड़ा झटका! DA का मीटर होगा Zero? जानिए नए फॉर्मूले का असर आपकी सैलरी पर