नई दिल्ली: सोमवार को शास्त्री भवन में एक दुखद घटना हुई। केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारी दीपक खोड़ा (33) बंदर के हमले से बचने की कोशिश में सातवीं मंजिल से गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं और तुरंत RML अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा तब हुआ जब वे बालकनी में फोन पर बात कर रहे थे और अचानक बंदर आ गया, जिससे वे घबराकर संतुलन खो बैठे।
बालकनी के पास फोन पर कर रहे थे बात
पुलिस ने बताया कि घायल अधिकारी का नाम दीपक खोड़ा है। वे 33 साल के हैं और केंद्रीय सचिवालय सेवा में काम करते हैं। यह घटना सोमवार को शास्त्री भवन में हुई। दीपक बालकनी के पास खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। तभी अचानक एक बंदर उनके पास आ गया। बंदर को देखकर दीपक डर गए। उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की। इसी कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए।
गिरने से शरीर में कई जगह आई चोटेंघटना के बाद उन्हें तुरंत राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। उनके हाथ में फ्रैक्चर भी है। फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

You may also like
30 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Bihar SIR Final Voter List Released : बिहार में SIR के बाद चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, यहां चेक कर सकते हैं अपना नाम
Asia Cup में जबरदस्त प्रदर्शन पर बोले कुलदीप यादव, दलीप ट्रॉफी ने लय दिलाई
पवन सिंह की बुद्धि और विवेक काम नहीं कर रहा है : तेज प्रताप यादव
तमिलनाडु: बर्थडे पार्टी के दौरान ततैयों के हमले से एक ही परिवार के 12 घायल, अस्पताल में भर्ती